Advertisement

Music सुनने से घटेगा ब्लड शुगर लेवल! एक्सपर्ट ने बताया कैसे इंसुलिन पर असर करता है Sound

Music For Diabetes Management: संगीत न केवल मानसिक स्वास्थ्य ही ठीक नहीं करता, बल्कि इससे शारीरिक बीमारियां जैसे की डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है.

Latest News
Music सुनने से घटेगा ब्लड शुगर लेवल! एक्सपर्ट ने बताया कैसे इंसुलिन पर असर करता है Sound

Music For Diabetes Management

Add DNA as a Preferred Source

Music सुनना भला किसे नहीं पसंद. संगीत को लेकर लोगों की पंसद अलग-अलग हो सकती है. जैसे की पॉप, रॉक, हिप-हॉप या जैज. लेकिन क्या आप जानते हैं म्यूजिक न केवल मूड को बेहतर करने, सुकून देने या खुश करने का काम करता है, बल्कि शरीर पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ता है.

यह केवल मानसिक स्वास्थ्य ही ठीक नहीं (Music For Diabetes Management) करता, बल्कि इससे शारीरिक बीमारियां जैसे की डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है. अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि संगीत सुनने से आखिर कैसे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.. 

म्यूजिक का शरीर पर असर

एक्सपर्ट के मुताबिक संगीत सुनने से खासतौर से जब हम अपना पसंदीदा संगीत सुनते हैं तो मस्तिष्क कई तरह के हार्मोन्स का स्राव करता है. जैसे डोपामाइन, जो हैप्पी मोड या आनंद से जुड़ा होता है. यह मूड को बेहतर बना सकता है और तनाव को कम कर सकता है. वहीं म्यूजिक तनाव हार्मोन को कम कर सकता है और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

 यह भी पढ़ें: नसों में जमा गंदगी को वैक्यूम क्लीनर की तरह साफ कर देंगे ये 5 फूड्स, Bad Cholesterol का होगा सफाया

कैसे शुगर लेवल होता है कम

संगीत से इंसुलिन स्राव और डायबिटीज को लेकर शोध जारी है,  इसके लिए एक्सपर्ट्स ने एक कृत्रिम 'डिज़ाइनर कोशिका' विकसित की है जो विशिष्ट ध्वनि आवृत्तियों (जैसे 50 हर्ट्ज़) और ध्वनि की तीव्रता के संपर्क में आने पर इंसुलिन स्रावित करती है.  इस कोशिका को कुछ जानवरों के पेट पर रखकर इंसुलिन स्राव पर संगीत के प्रभाव का अध्ययन भी किया गया है. 

इस शोध में पाया गया कि कुछ रॉक संगीत गानों ने सिर्फ पांच मिनट के अंदर ही शरीर में लगभग 70% इंसुलिन का रिस्पॉन्स (प्रतिक्रिया) शुरू कर दिया था इसके अलावा चूहों पर किए गए इस रिसर्च में देखा गया कि यह असर सिर्फ 15 मिनट में हुआ, यह स्वस्थ चूहों में ग्लूकोज से होने वाली सामान्य इंसुलिन प्रतिक्रिया के बराबर था. 

अभी और शोध की है जरूरत

संगीत चिकित्सा इंसुलिन के संदर्भ में कुछ सकारात्मक प्रभाव दिखाती है, हालांकि इस स्तर पर इन परिणामों को व्यापक जनसंख्या पर लागू करने की सीमाएं हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भविष्य के शोध के साथ संगीत चिकित्सा मधुमेह नियंत्रण व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement