सेहत
Mumbai Feeding Pigeons: मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर जल्द ही रोक लगेगी, क्योंकि लोगों में कबूतरों की बीट और पंखों से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है..
Mumbai Feeding Pigeons- मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्थित जीपीओ कबूतरखाना पर कबूतरों को दाना डालने पर जल्द ही रोक लगेगी. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने BMC को निर्देश दिए हैं कि वह शहर के सभी कबूतरखानों पर तत्काल प्रभाव से दाना डालने की प्रक्रिया पर रोक लगाए और लोगों को इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को लेकर जागरूक करे. बता दें कि कबूतरों की बीट और पंखों से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है, आइए जानते हैं इसकी वजह से लोगों में किन बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा?
शिवसेना एमएलसी ने कई रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि कबूतरों की बीट और पंखों के संपर्क में आने से अस्थमा और फेफड़ों में संक्रमण जैसी श्वसन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं. दरअसल कबूतर जहां-तहां बीट (ड्रॉपिंग) करते हैं और बीट में बैक्टीरिया होता है, जिससे ये बीमारियां बढ़ती हैं.
ऐसे में कबूतरों को दाना खिलाना नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है, जिसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है.
केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में भी ये समस्या बढ़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कबूतरों की बीट और पंख से हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस जैसी फेफड़ों की बीमारियां होती हैं और दिल्ली के नागरिक बड़ी संख्या में इससे ग्रसित हो रहे हैं, ऐसे में उनका चिकित्सा खर्च बढ़ रहा है.
मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार मुंबई में कबूतरों को दाना खिलाने से जुड़े खतरों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी, यह जागरूकता अभियान बहुत ही जरूरी है, ताकी लोग इस समस्या को गंभीरता से लें और बीमारियों को बढ़ने से रोके.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.