Advertisement

तेज सिरदर्द और Migraine की समस्या से हैं परेशान, जानें दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय

Migraine Pain Treatment: माइग्रेन तेज सिरदर्द होता है इसमें तनाव और लगातार दर्द की समस्या बनी रहती है. माइग्रेन का दर्द होने पर लोग दवा का सहारा लेते हैं. आप दवा के साथ ही इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

Latest News
तेज सिरदर्द और Migraine की समस्या से हैं परेशान, जानें दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय

Migraine Attack

Add DNA as a Preferred Source

Migraine Attack: माइग्रेन की समस्या नींद की कमी, तेज रोशनी, तेज गंध, आनुवंशिक और हार्मोनल परिवर्तन के कारण हो सकती है. माइग्रेन एक कॉम्पलेक्स न्यूरोलॉजिकल विकार है इसमें लोगों को मतली, उल्टी, तेज गंध, रोशनी, आवाज सुनने में परेशानी हो सकती है. माइग्रेन का सबसे बड़ा लक्षण तेज सिरदर्द होना है. माइग्रेन अटैक होने पर तेजी से सिरदर्द टिग्रर होता है. कई लोगों को रोज सुबह माइग्रेन अटैक का सामना करना पड़ता है. अगर माइग्रेन के सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो काम पर फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है. आप माइग्रेन से राहत के लिए यहां बताए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए घरेलू उपाय

खूब पानी प‍िएं

माइग्रेन का दर्द ट्रिगर होने पर खूब पानी पीना चाहिए. शरीर में पानी की कमी से माइग्रेन का दर्द हो सकता है. आपको इस दर्द को कम करने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए. इससे शरीर में इलैक्ट्रोलाइट का बैलेंस मेंटेन रहते हैं और दर्द कम होता है.

दालचीनी

मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली दालचीनी से आप माइग्रेन दर्द को कम कर सकते हैं. आप दालचीनी पाउडर का गाढ़ा पेस्‍ट तैयार कर लें. इसके लिए एक चम्मच दालचीनी लें. इस पेस्ट को माथे पर लगाएं. ऐसा करने से आधे घंटे के अंदर आपको आराम मिलेगा.

अदरक की चाय

माइग्रेन के दर्द को दूर करने में अदरक की चाय पीना भी अच्छा होता है. अदरक में मौजूद गुण सिरदर्द को कम करते हैं. आप अदरक को कूटने के बाद पानी में डालकर उबाल लें और इसके बाद इसे छानकर पिएं. दिन में दो बार अदरक की चाय पीने से माइग्रेन अटैक से बचे रह सकते हैं.

ठंडी कपड़े की पट्टी

अगर आपके सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है तो कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर ठंडे पानी की पट्टी माथे पर रख सकते हैं. ऐसा करने से सिर की नसों को ठंडक मिलती है और दर्द से आराम मिलता है. दर्द अधिक होने पर आप डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement