सेहत
Spice For Diabetes: आज हम आपको 3 ऐसे मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुगर लेवल को काबू में रख सकती हैं. इन मसालों को किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है.
Spice For Diabetes- डायबिटीज उन बीमारियों में से एक है, जो खराब खानपान, लाइफस्टाइल की खराब आदत (Lifestyle) के कारण होता है. आज के समय की यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है. आपको बता दें कि अभी तक इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं मिल पाया है, इसे केवल लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव कर कंट्रोल किया (Sugar Level) जा सकता है. दरअसल इस स्थिति में रोगी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं रहता है.
हालांकि, कुछ देसी चीजें हैं, जो शुगर लेवल को काबू में रखने में मदद करती हैं. आज हम आपको ऐसे ही 3 मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुगर लेवल को काबू में रख सकती हैं..
पहला- मेथी (Methi)
मेथी एक ऐसा मसाला है जो पेट में शुगर के अब्सॉर्प्शन को धीमा करती है. इसमें फाइबर और अन्य रसायन होते हैं जो पाचन और शरीर द्वारा कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अब्सॉर्प्शन को धीमा करते हैं और इसका नियमित सेवन करने से इंसुलिन में सुधार होता है. इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Dangerous Night Habits: रात की ये आदतें बिगाड़ देंगी सेहत, फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर पड़ता है बुरा असर
दूसरा- अजवाइन (Ajwain)
इसके अलावा अजवाइन किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक अजवाइन का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कम हो सकता है. इसलिए आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
तीसरा- जीरा (Jeera)
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स बताते हैं कि काले जीरे का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व ब्लड ग्लूकोज लेवल को बढ़ने से रोकते हैं. यह डायबिटीज में काफी प्रभावी माना जाता है और इससे शुगर लेवल काबू में रहता है.
कैसे करें सेवन?
इसके सेवन के लिए आप सुबह खाली पेट मेथी, अजवाइन और काला जीरा के बीज मिक्स करके सीधे तौर पर चबा सकते हैं. आप चाहें तो इन सभी मसालों को मिक्स करके पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.