सेहत
Mango Seed Benefits: यहां जानें आम की गुठली किन बीमारियों में फायदेमंद होती है, इसका इस्तेमाल कैसे करना है और आम की गुठली से औषधि बनाने का तरीका क्या है...
Mango Seed Benefits- वैसे तो आमतौर पर लोग आम की गुठलियों को फेंक ही देते हैं. लेकिन, आप इसके फायदों को बारे में जानेंगे तो इन गुठलियों को फेंकने के बजाए सहेजना शुरू कर देंगे. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये गुठली कई बीमारियों का इलाज बन सकती है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आम की गुठली किन बीमारियों में फायदेमंद होती है, इसका इस्तेमाल कैसे करना है और आम की गुठली से औषधि (Mango Seed) बनाने का तरीका क्या है और इसके इस्तेमाल से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आप इससे किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स से बचे रहें...
आम की गुठली औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसका नियमित और सीमित सेवन करने से कई स्वास्थ्य परेशानियां दूर हो सकती हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. इसके अलावा दस्त और पेट से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में भी आम की गुठली फायदेमंद मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क
इसके अलावा यह वजन संतुलित करने में मददगार है और ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है. साथ ही पीरियड्स के दर्द, बालों व त्वचा की समस्याएं और हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतों को भी दूर करने में आम की गुठली फायदेमंद हो सकती है.
आम खाने के बाद उसकी गुठली को फेकें नहीं, बल्कि इसे धूप में अच्छी तरह सुखाएं और जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो उसका अंदर का हिस्सा निकाल लें. इस हिस्से को पाउडर बनाकर उपयोग करें या फिर खाली पेट इसकी एक मात्रा लेकर ताजा पानी के साथ सेवन करें. इस उपाय से पानी में हल्की मिठास भी महसूस होती है. इससे जल्द ही आपको बीमारियों से छुटकारा मिलेगा.
इसके फायदे तो हैं पर अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या कोई दवा ले रहे हैं तो इसका सेवन आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लेने के बाद ही करें. इसके अलावा हर व्यक्ति की उम्र, स्थिति और रोग अलग होते हैं, ऐसे में इसके सेवन से पहले सही डोज तय करना जरूरी है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.