Advertisement

Low Uric Acid:नसों में दर्द से लेकर भूलने की बीमारी देती है लो यूरिक एसिड का संकेत, जानें इसके लक्षण और कंट्रोल करने का तरीका

यूरिक एसिड का हाई और लो दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक है. इसे बचने के लिए सही खानपान और एक्सरसाइज बेहर जरूरी है. इसे यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है.

Low Uric Acid:नसों में दर्द से लेकर भूलने की बीमारी देती है लो यूरिक एसिड का संकेत, जानें इसके लक्षण और कंट्रोल करने का तरीका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Low Uric Acid Signs And Symptoms) शरीर में यूरिक एसिड का हाई लेवल जोड़ों में दर्द, सूजन से लेकर किडनी की समस्याएं बढ़ा देता है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसे कम करने के तरीके तलाशते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि इसका लो लेवल भी किसी खतरे से कम नहीं होता है. यह नसों को जकड़ने से लेकर दर्द और मानसिक बीमारियों को बढ़ा देता है. आइए जानते हैं यूरिक एसिड का सही लेवल से लेकर कम होने के नुकसान और खतरा...

Bad Cholesterol Level: नसों में भरी गंदी वसा को निकालकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बूस्ट करते हैं ये रसीले फल, गर्मियों में मिलता है दोगुना फायदा

प्यूरीन के अधिक मात्रा से बनाता है यूरिक एसिड

प्यूरीन की बहुत अधिक मात्रा होने पर ही शरीर में यूरिक एसिड की समस्या शुरू होती है. क्रिस्टल के रूप में बनने वाले यूरिक एसिड हड्डियों के बीच में जमाकर होकर जोड़ों में दर्द और सूजन को बढ़ा देता है. इसका हाई लेवल किडनी को प्रभावित करता है. यह इसकी कार्यक्षमता को कम करने के साथ ही फिल्टरों को नुकसान पहुंचाता है. किडनी यूरिक एसिड को पेशाब के रास्ते फिल्टर कर बाहर निकालती है. 

कितना होना चाहिए यूरिक एसिड लेवल

शरीर में यूरिक एसिड का हाई और लो दोनों ही लेवल खराब है. पुरुषों यूरिक 7 एमजी डीएल और महिलाओं में 6 एमजी डीएल होता है. इसे ज्यादा होने पर यह लेवल हाई यूरिक एसिड की कैटेगिरी में आ जाता है. वहीं 2 एमजी डीएल से कम होना लो यूरिक एसिड कहलाता है. 

Skin Care Tips: डल स्किन और दाग-धब्बों से हैं परेशान तो फ्रिज में रखी इस चीज से धो लीजिए मुंह, बिना मेकअप चमकेगा चेहरा

लो यूरिक एसिड से होते हैं ये नुकसान

एक्सपर्ट्स के अनुसार,​ जितना हाई यूरिक एसिड शरीर के लिए नुकसान दायक है. उतना ही ज्यादा लो लेवल भी है. हालांकि लो और हाई लेवल दोनों ही अलग अलग समस्याएं उत्पन्न करते हैं. यूरिक एसिड का हाई लेवल जोड़ों में दर्द, सूजन और किडनी में पथरी बना देता है. वहीं यूरिक एसिड के लो लेवल से पार्किंसंस, किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होना, भूलने की बीमारी, नसों जकड़ने और दर्द की समस्या होने लगती है. यह किडनी को पूरी तरह से डैमेज कर देता है. 

Diabetes Effective Remedy: ब्लड शुगर तुरंत होगा डाउन, बासी मुंह इस फल की पत्तियों से लेकर बीज तक को खाना कर दें शुरू

ऐसे रखें यूरिक एसिड के लेवल को मेंटेन

यूरिक एसिड को सही रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए डाइट में हेल्दी भोजन लें. ज्यादा नमकीन, मीठा और खट्टा न खाएं. ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है. गर्मी या सर्दी दोनों में ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीना भी जरूरी होता है. यह बॉडी को डिटॉक्स करता है. साथ ही शरीर में यूरिक एसिड के जरूरत से ज्यादा होने पर पेशाब के रास्ते बाहर कर देता है. इसे बचने के लिए हर दिन कम से कम 40 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement