Advertisement

Low Blood Pressure: सिर घूमना और धड़कन का बढ़ना लो बीपी का गंभीर संकेत, ऐसे करें तुरंत कंट्रोल

लो ब्लड प्रेशर के संकेत अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो जान बच सकती है. जानें कि अगर बीपी अचानक से लो हो जाए तो कैसे तुरंत नार्मल करें.

Latest News
Low Blood Pressure: सिर घूमना और धड़कन का बढ़ना लो बीपी का गंभीर संकेत, ऐसे करें तुरंत कंट्रोल

सिर घुमना और धड़कन का बढ़ना लो बीपी का गंभीर संकेत
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हाई या लो दोंनो ही बीपी जानलेवा होते हैं अगर इन्हें समय रहते कंट्रोल न किया जाए. सामान्य रूप से ब्लड प्रेशर 120/80 होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इसमें कुछ प्वाइंट का इजाफा हो जाता है और तब भी इसे सामान्य समझा जाता है लेकिन अगर बीपी की रेंज 90/60 से नीचे चला जाता है तो ये लो बीपी या हाइपोटेंशन कहलाता है. 140/90 से अधिक बीपी को हाई ब्लड प्रेशर होता है और  दोनों स्थितियों में जान स्ट्रोक, पैरालायसिस अटैक या दिल के दौरे की संभावना रहती है. 

यह भी पढ़ेंः Low Blood Pressure : शहद के साथ इन चूर्ण को खाते ही दूर होगी लो ब्लड प्रेशर की समस्या

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
अचानक से दिल की धड़कन बढ़ जाता और घबराहट होना
उठते-बैठते सिर का घुमना या सिर में दर्द बने रहना
बेहोशी सा महसूस होना
आंखों से धुंधला दिखना देना
मिचली सी महसूस होते रहना
बेहद थकान और नींद सी आना
एकाग्रता में कमी महसूस होना

इनमें से अगर आपको दो या तीन लक्षण महसूस हो रहे तो सबसे पहले अपनी बीपी की जांच कराएं. क्योंकि लो बीपी से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेल होने का खतरा हो सकता है. यही नहीं अचानक बेहोशी से गिरने पर चोट लगने का खतरा भी बना रहता है. 

यह भी पढ़ेंः Heart Friendly Salads: हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर बीपी तक को कंट्रोल करते हैं ये 5 हेल्‍दी और टेस्‍टी सलाद

बीपी अचानक लो हो जाएं तो कैसे करें नार्मल

  • सबसे पहले बिस्तर पर लेट जाएं और पैर के नीचे ताकिया लगा लें ताकि ब्लड का फ्लो सिर में बढ़ सके.
  • पानी पींए और कोशिश करें बिना चीनी या नमक वाले जूस लें. हाइड्रेट रहने से बीपी सामान्य होगा.
  • विटामिन बी-12 युक्त चीजें लें. अगर पेट खाली है तो तुरंत एक उबला  अंडा खा लें. अगर अंडा न खाते हों तो अंकुरित अनाज से बनी चीजें खाएं. 
  • शतावरी, बीन्स, दाल, खट्टे फल, पत्तेदार साग, आदि खाने से बीपी नार्मल होगा.
  • नमक या चीनी का अधिक सेवन न करें. न ही डिब्बा बंद सूप, जूस आदि चीजें लें. 
  • अगर मन हो तो कॉफी ले सकते हैं वह भी एक कप से अधिक नहीं. कैफीनयुक्त चीजें हृदय प्रणाली को उत्तेजित रक्तचाप को सामान्य कर देगी.
  • अगर बीपी लो रहता है तो आप गाजर का जूस पीएं. गाजर के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर तुरंत नॉर्मल होता है.
  • चुकंदर के जूस लो बीपी के मरीज़ों को बेहद फायदा होगा. लो बीपी के मरीजों को चाहिए कि वो रोजाना सुबह खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करें.

यह भी पढ़ेंः High BP Warning: बीपी की दवा नहीं करेगी काम अगर खून में कम हो जाए यह मिनरल

लो बीपी के कारण भी जान लें

  • अगर आप एनेमिक है यानी खून की कमी है तो बीपी लो होगा.
  • ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम डिसॉआडर के कारण ऐसा होता है
  • डिहाइड्रेशन होने पर बीपी लो होता है
  • एक साथ बहुत ज्यादा खाने की आदत भी बीपी लो कर देगी.
  • अगर शरीर में ब्लड लॉस ज्याद हो जाए तो भी बीपी लो हो जाता है
  • अत्यधिक एलर्जी की समस्या में भी ऐसा होता है.
  • दिल का दौरा या दिल की बीमारी में भी ऐसा होता है
  • लो ब्लड शुगर के कारण लो बीपी होता है.
  • कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से भी ऐसा संभव है
  • गर्भावस्था
  • गंभीर संक्रमण रों
  • तनाव
  • थायराइड का कम या ज्यादा होने पर 
  • अचानक से ज्यादा एक्सरसाइज करना
  • पार्किंसंस जैसे तंत्रिका संबंधी रोग में बीपी लो हो सकता है.
     

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement