Advertisement

Liver Detox Drinks: लिवर के अंदर तक की गंदगी को फ्लश कर देंगी ये ड्रिंक, बॉडी के अंदर तक हो जाएगी सफाई 

लिवर प्रोटीन,ब्लड शुगर को कंट्रोल करना,पित्त का उत्पादन करना, मिनरल्स, विटामिन और सभी पोषक तत्वों को स्टोर करता है. शरीर के इस जरूरी अंग की देखभाल नहीं की जाए तो बॉडी के कई फंक्शन रूक सकता है.

Latest News
Liver Detox Drinks: लिवर के अंदर तक की गंदगी को फ्लश कर देंगी ये ड्रिंक, बॉडी के अंदर तक हो जाएगी सफाई 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Foods For Liver Detoxification) लिवर हमारी बॉडी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका काम बॉडी से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालना है. साथ ही लिवर प्रोटीन,ब्लड शुगर को कंट्रोल करना,पित्त का उत्पादन करना, मिनरल्स, विटामिन और सभी पोषक तत्वों को स्टोर करता है. शरीर के इस जरूरी अंग की देखभाल नहीं की जाए तो बॉडी के कई फंक्शन रूक सकता है. 

लिवर कमजोर होने से शरीर में कई तरह परेशानियां बढ़ जाती है. जैसे- लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस, पेट से जुड़ी समस्या लिवर कैंसर और लिवर फेलियर विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. लिवर का तंदुरुस्त होना बहुत जरूरी है. क्योंकि, लिवर कमजोर होने से शरीर के कई फंक्शन स्लो काम करने लगते है. लिवर की देखभाल के लिए आप नेचुरल चीजों का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कुछ खास ड्रिंक के बारे में, जिसको डाइट में शामिल करके आप लिवर को हेल्दी बना सकते हैं.

मेथी का पानी

मेथी के पानी में पॉलीफेनोलिक कंपाउंड्स होता है. जो लिवर प्रॉब्लम में काफी असरदार साबित हो सकता है. मैथी का पानी पीने से लिवर में जमी गंदगी आसानी से निकल जाती है. इसे बनाने के लिए आप मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे पिएं.

हल्दी का ड्रिंक 

लिवर डिटॉक्स के लिए हल्दी बेहतरीन चीज है. इसमें करक्यूमिन कंपाउंड होता है जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. हल्दी एंजाइम बूस्टर का भी काम करती है. हल्दी का पानी पीने से लिवर में जमी गंदगी आसानी से निकल जाती है.

आंवला का जूस 

आंवला भी साइट्रेस फ्रूट है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आंवला का जूस लिवर को डिटॉक्स करने के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जो शरीर के अंदर के टॉक्सिन को पूरी तरह से फ्लश आउट कर देते हैं. इस ड्रिंक को पीने से लिवर साफ रहता है.

नींबू-पानी

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है. नींबू लिवर को डिटॉक्स करने के लिए जबरदस्त तरीके से काम करता है. इसके लिए आप गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं. नींबू-पानी शरीर से टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है.

कलौंजी का पानी 

कलौंजी का पानी भी डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर काम करता है. इसे पीने से लिवर हेल्दी रहता है. कलौंजी का पानी शरीर में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं. लिवर में जमे गंदगी को फ्लश आउट करने के लिए आप ये सभी ड्रिंक्स पी सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement