Advertisement

बरसात में बीमारियों से बचने के लिए रामबाण है इस फल का पत्ता, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Papaya Leaf Benefits: पपीता सिर्फ एक पौष्टिक फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. ये बारिश के मौसम में होने वाली कई बीमारियों को रोकने में काफी मदद कर सकते हैं.

Latest News
बरसात में बीमारियों से बचने के लिए रामबाण है इस फल का पत्ता, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Papaya leaves

Add DNA as a Preferred Source

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है. ये मौसम जब शुरू होता है तो गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ बीमारियां भी लेकर आता है. इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, फ्लू, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोग इस मौसम में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई उपाय अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में एक खास फल के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम बात कर रहे हैं पपीते के पत्तों की, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. ये बारिश के मौसम में होने वाली कई बीमारियों को रोकने में काफी मदद कर सकते हैं. आइए यहां जानते हैं पपीते के पत्तों के फायदे और इनका इस्तेमाल करने का तरीका.

पपीते के पत्तों के फायदे

  • डेंगू बुखार में पपीते के पत्ते का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. डेंगू में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं और पपीते के पत्ते का रस प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है और बुखार से भी राहत दिला सकता है.
  • पपीते के पत्ते पाचन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें पपेन और काइमोपैपेन पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं.
  • पपीते के पत्ते इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं. बरसात के मौसम में अक्सर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में पपीते के पत्तों का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
  • पपीते के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में काफी मददगार हो सकते हैं. पपीते के पत्तों को आर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है.
  • पपीते के पत्ते त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. यह रूसी और बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में कारगर हो सकता है.

यह भी पढ़ें:शरीर में लिवर इंफेक्शन के दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान!


कैसे करें पपीते के पत्तों का सेवन?

पपीते के पत्तों का सेवन करने का सबसे आसान और कारगर तरीका है इसका रस  निकालकर पीना. सबसे पहले ताजे पपीते के पत्तों को अच्छे से धो लें. फिर इन पत्तों को पानी के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद इसे छलनी की मदद से छानकर जूस अलग कर लें. इस जूस का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं. इसका स्वाद बेहतर करने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement