सेहत
New Virus Detected: कोलकाता में एक 45 वर्षीय महिला में HKU1 वायरस पाया गया है, महिला पिछले 15 दिनों से बुखार, खांसी और सर्दी से परेशान थीं..आइए जानें इस वायरस के बारे में...
New Virus Detected- पिछले कुछ सालों से देश-विदेश में कई तरह के वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है. देश में अब एक और नए वायरस ने चिंता बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में एक 45 वर्षीय महिला में HKU1 वायरस पाया गया है. महिला पिछले 15 दिनों से बुखार, खांसी और सर्दी से परेशान थीं, जांच में महिला के HKU1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टी हुई है. इसके बाद साउथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं HKU1 क्या है और इस वायरस के लक्षण क्या हैं...
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ह्यूमन कोरोना वायरस HKU1 (HCoV-HKU1) बेटा कोरोनावायरस परिवार का सदस्य है, जिसमें SARS और MERS वायरस भी शामिल हैं. HKU1 वायरस आमतौर पर हल्के श्वसन संक्रमणों से जुड़ा होता है और कभी-कभी गंभीर फेफड़े की संक्रमण जैसे निमोनिया या ब्रोंकाइटिस का कारण बन सकता है. इसके अलावा यह वायरस श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित कर सकता है.
HKU1 वायरस के क्या हैं लक्षण?
कैसे फैलता है HKU1 वायरस?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से निकलने वाली श्वसन बूंदों के संपर्क से दूषित सतहों को छूने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से और संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने से फैल सकता है.
बचाव के क्या हैं उपाय?
इसके लिए साबुन और पानी से हाथ धोएं, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनें, श्वसन संक्रमण के लक्षणों वाले लोगों से संपर्क से बचें, खांसते या छींकते वक्त मुंह और नाक को ढककर रखें और स्वस्थ आहार लें. इसके अलावा हाइड्रेटेड रहें और पर्याप्त आराम करें.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.