Advertisement

Diabetes Control: डायबिटीज को कंट्रोल कर देंगे किचन में मौजूद ये 3 मसाले, दवाई की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

किचन में मौजूद ये मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते है. इनका नियमित सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है.

Diabetes Control: डायबिटीज को कंट्रोल कर देंगे किचन में मौजूद ये 3 मसाले, दवाई की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश ही नहीं दुनिया भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान है. यह लाइलाज बीमारियों में से एक है. इसे कंट्रोल ​तो किया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह खत्म करना बहुत ही मुश्किल है. हालांकि इसे कंट्रोल करने के कुछ देशी उपाय हैं, जिन्हें इस्तेमाल कर ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है. देशी उपाय के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली चीजें आपकी किचन में मौजूद मसालों में से एक हैं, जो खाने को स्वाद को बढ़ाती ही हैं. डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में काफी लाभदायक है. आइए जानते हैं किन मसालों को नुस्खा अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. डायटिशियन भी रसोई के इन मसालों का इस्तेमाल कर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद बताते हैं. आइए जानते हैं इन मसालों के फायदे...  

Yoga For Cholesterol: नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देंगे ये 5 योगासन, जानें इनके फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है मेथी दाना

रसोई घर में मौजद मेथी दाना खाने को स्वादिष्ट बनाता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है. इसमें मौजूद फाइबर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है. यह धीरे धीरे शुगर रिलीज करता है. मेथी दाने को पानी में उबालकर इसके पानी का सेवन करें. इसे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. 10 ग्राम मेथी के बीजों में गर्म पानी में भिगोकर रखने और सुबह के समय इसका सेवन करने से डायबिटीज टाइप टू कंट्रोल में रहता है. 

High Cholesterol: चाय में मिक्स करें ये आयुर्वेदिक चूर्ण, कंट्रोल हो जाएगा हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर, जानें बनाने का तरीका

दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के साथ ही इंसुलिन को बढ़ाने का काम करता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. एक रिसर्च के अनुसार, 40 दिनों तक 6 ग्राम दालचीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. 

Uric acid: खून में जमा यूरिक एसिड को छानकर बाहर कर देती है ये लाल सब्जी, गाउट का खतरा भी हो जाता है कम

हल्दी और लौंग भी होती है फायदेमंद 

हल्दी और लौंग दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होती है. हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाएं जाते हैं. इसमें मौजूद करक्यूमिन ब्लड में शुगर कंट्रोल करता है. यह हल्दी का इस्तेमाल दूध के साथ भी कर सकते हैं. वहीं लौंग इंसुलिन का काम करता है. यह शरीर में इंसुलिन बनाता है. दाल और सब्जियों में लौंग डालकर खाने से यह पाचन तंत्र को सही रखने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement