सेहत
Jamun Seeds Benefits: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जामुन फल की तरह ही इसके बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, सही तरीके से अगर इसका सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है..
Jamun Seeds Benefits- जामुन टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसके सेवन से बीपी, डायबिटीज समेत कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं न केवल जामुन, बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जामुन फल की तरह ही बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसका इस्तेमाल आप पाउडर के रूप में कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं जामुन के बीज का पाउडर खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं. इसके सेवन का सही तरीका क्या है...
डायबिटीज
यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. ऐसे में डायबिटीज रोगी जामुन के बीज का पाउडर खाएंगे, तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा. इतना ही नहीं प्री-डायबिटीज की स्थिति में जामुन के बीज का पाउडर खाने से डायबिटीज होने से रोका जा सकता है.
ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल
आयुर्वेदिक हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं, ऐसे में अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं.
बॉडी डिटॉक्स करे
अगर आप बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो रोजाना जामुन के बीजों का पाउडर खा सकते हैं. जामुन के बीजों का पाउडर शरीर में जमा गंदगी को निकाल फेंकती है बाहर, इसकी मदद से पेशाब के जरिए शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाता है.
लिवर और हार्ट को रखता है हेल्दी
इसके अलावा यह लिवर और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है, जामुन के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर और हार्ट की सूजन को कम कर सकते हैं. ऐसे में हार्ट और लिवर के कार्य को सही रखने के लिए आप जामुन के बीज का पाउडर खा सकते हैं.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोज सुबह जामुन के बीज का पाउडर खाएंगे, तो इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस करने में मदद कर सकता है. ऐसे में अपनी वेट लॉस डाइट में जामुन के बीज के पाउडर को शामिल कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.