Advertisement

Diabetes का काल है ये बीज, जानिए फायदे और सेवन करने का तरीका

Jamun Seeds For Diabetes:जामुन ही नहीं, इसके बीज भी सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं जो डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं. आइए यहां जानते हैं कि जामुन के बीज सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है.

Latest News
Diabetes का काल है ये बीज, जानिए फायदे और सेवन करने का तरीका

diabetes care

Add DNA as a Preferred Source

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जो आज के समय में कई लोगों को परेशान करती है. यह बीमारी युवा और बूढ़े सभी में काफी आम हो गई है. डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. इसे कंट्रोल करने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे प्राकृतिक उपायों की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसा ही एक कारगर उपाय है जामुन के बीजों का सेवन, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जामुन के फल के साथ-साथ इसके बीज भी सेहत को कई कमाल के फायदे देते हैं. आइए यहां जानते हैं कि डायबिटीज में जामुन के बीज किस तरह फायदेमंद है.

जामुन के बीज के फायदे

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें
जामुन के बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. इसमें जाम्बोलिन और जाम्बूसीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में कारगर माने जाते हैं.

इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है
जामुन के बीज शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में कारगर होते हैं. ये शरीर को इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करते हैं. ये डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं.

पाचन सही रखता है 
जामुन के बीज पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर 
जामुन के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. यह ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाने के खतरे को कम करने में मदद करता है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.


यह भी पढ़ें:बल्ड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद हैं ये 5 तरह के जूस, डायबिटीज मरीजों के लिए है वरदान


सूजन कम करना
जामुन के बीज शरीर में सूजन को कम करने में बहुत कारगर माने जाते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो डायबिटीज के कारण होने वाली सूजन को दूर करते हैं.

कैसे करें सेवन
जामुन के बीजों का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. जामुन खाने के बाद इसके बीजों को धोकर सुखा लें और पाउडर बना लें. इस पाउडर को आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. आप इस पाउडर को दही या छाछ में मिलाकर भी खा सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement