Advertisement

Jaiphal Benefits: अनिद्रा, गठिया और खराब पाचन समेत इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है जायफल, ऐसे करें इस्तेमाल

Jaiphal Health Benefits: जायफल एक ऐसा औषधीय मसाला है, जो खाना बनाने के अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी काम आता है. आइए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं...

Latest News
Jaiphal Benefits: अनिद्रा, गठिया और खराब पाचन समेत इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है जायफल, ऐसे करें इस्तेमाल

Jaiphal Benefits

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किचन में मौजूद तरह-तरह के मसाले न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं. इन्हीं मसालों में से एक है जायफल. बता दें कि रसोई में पाया जाने वाला यह मसाला न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा सकता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है. इतना ही नहीं जायफल (Jaiphal Health Benefits) एक ऐसा औषधीय मसाला है, जो खाना बनाने के अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी काम आता है. इसके अलावा अगर औषधीय गुणों की बात करें तो इसमें कैल्शियम फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और (Jaiphal Benefits) थोड़ी मात्रा में सोडियम और मैंगनीज शामिल है. बता दें कि जायफल साबूत या पिसा हुआ इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...

अनिद्रा की समस्या करे दूर

- बता दें कि जायफल का उपयोग अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इससे जुड़े एक शोध में जिक्र मिलता है कि दो हफ्तों तक जायफल चूर्ण का इस्तेमाल अनिंद्रा से पार पाने में मददगार होता है.

यह भी पढ़ें : टूटे-टेढ़े, गैप वाले दांत भी बन सकते हैं खूबसूरत, जानिए कैसे डेंटल कॉस्मेटिक निखारेगी आपकी मुस्कान

- इसके अलावा जायफल का उपयोग पाचन तंत्र को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है. साथ ही यह मल त्यागने की क्रिया को भी सरल बनाता है.

- वहीं गठिया की समस्या में जोड़ों में दर्द के साथ ही सूजन की समस्या हो सकती है और इस समस्या में जायफल का उपयोग फायदेमंद होता है. दरअसल, जायफल में एनाल्जेसिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और ये गुण गठिया के दौरान होने वाले दर्द और सूजन में राहत देने का कार्य करते हैं.

- बता दें कि जायफल का उपयोग कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार होता है.  इस विषय से जुड़े एक अध्ययन में पाया गया है कि जायफल में एंटीट्यूमर गुण पाए जाते हैं और ये कैंसर का कारण बनने वाले ट्यूमर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें : क्या है आर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस में अंतर? जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

- वहीं इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज में आराम दिलाता है. इसके अलावा सर्दी जुकाम से राहत पहुंचाने में भी इसका सेवन करना राहत भरा हो सकता है. इसके लिए आप इसको चाय में मिलाकर इसके लाभ ले सकते हैं, इतना ही नहीं, इसमें मौजूद बैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाने का काम करते हैं. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement