Advertisement

Warm Food For Winter: इन 8 चीजों की तासीर होती है गर्म, सर्दियों में शुरू करें अदरक, गुड़, शहद खाना

Winter में गर्म चीजें खाएं जिससे आपके शरीर का तापमान ठीक रहे, कड़ाके की ठंड में गुड़, तिल, अदरक और शहद खाएं, जानिए किन चीजों की तासीर गर्म होती है.

Warm Food For Winter: इन 8 चीजों की तासीर होती है गर्म, सर्दियों में शुरू करें अदरक, गुड़, शहद खाना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Warm Spices and Herbs For Winter- सर्दियों में ठंड से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए खान पान में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होती है जिसकी तासीर गर्म हो. जैसे अदरक, घी, शहद. ये सारी चीजें आपके शरीर के तापमान को गर्म रखती हैं. अभी ठंड ठीक से आई नहीं है लेकिन जब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगेगी तब आपको इन चीजों की जरूरत होगी. इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे इम्युनिटी भी बूस्ट होती है. 

घी 

वैसे भी घी शरीर के लिए लाभकारी है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं लेकिन सर्दियों में घी बहुत जरूरी है क्योंकि तापमान गिरने से शरीर में मॉइश्चर की कमी भी होने लगती है, हड्डियां और मांसपेशियां भी ड्राई होने लगती है, ऐसे में घी का सेवन करें, घी वो तेल पर्दाथ है जो कई रूप में इस्तेमाल होता है. 

शहद 

सर्दियों में शहद खाना फायदेमंद है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. सुबह गुनगुने पानी में शहद खाने से पेट की चर्बी कम होती है और इम्युनिटी बूस्ट होती है. इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है. ये शरीर के तापमान को नियंत्रम करने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बनाएं इन आटे की रोटियां, वजन घटना तय 

गुड़ 

सर्दियों में गुड़ से बनी कई चीजें खाई जाती है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है, गुड की तासीर गर्म होती है और इसे खाने से शरीर में तापमान संतुलित रहता है. इसलिए सर्दियों में ही गुड़ से बनी कई चीजें खाई भी जाती हैं. 

दालचीनी 

दालचीनी में एंटीइंफ्लेमटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ठंड में सूजन का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, ऐसे में दालचीनी की चाय पिएं या काढ़ा बनाएं या फिर सब्जी में डालकर खाने से शरीर गर्म रहेगा

अदरक 

अदरक में गर्माहट होती है, इसकी तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों में अदरक की चाय पीने से अच्छा लगता है. गले में आराम मिलत है और ठंड कम लगती है. 

तिल 

सफेद हो या काली तिल दोनों ही ठंड में खाई जाती है, क्योंकि तिल गर्म होती है. तिल के लड्डू बहुत ही फायदेमंद होते हैं, तभी गुड़ मिलाकर ठंड में इसका सेवन किया जाता है क्योंकि इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है. 

यह भी पढ़ें- पालक साग के अर्क को खाने से डायबिटीज होती है कंट्रोल, कैसे बनाएं 

सरसो का तेल

सफेद और भूरे रंग की सरसों में एलिल आइसोथियोसाइनेट नामक कंपाउंड पाया जाता है, ये शरीर को गर्माहट प्रदान करता है. सरसों के तेल से बनी चीजों से शरीर में गर्माहट आती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement