सेहत
Is Litchi Safe For Diabetics? अक्सर शुगर के मरीजों के मन में ये सवाल आता है कि क्या डायबिटीज में लीची का सेवन किया जा सकता है, तो आइए जान लेते हैं क्या है इसका जवाब...
Is litchi good for diabetes? डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही से शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है. यही वजह है कि डायबिटीज (Diabetes) के मरीज कुछ भी खाने से पहले कई बार सोचते हैं. अक्सर शुगर के मरीजों के मन में ये सवाल आता है कि क्या डायबिटीज (Diabetes Diet) में लीची का सेवन किया जा सकता है. अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और आपके मन में भी ये सवाल रहता है तो आइए जान लेते हैं क्या है इसका जवाब...
आयुर्वेदिक हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज लीची खा सकते हैं, पर सही कंडीशन्स में और सही मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए. बता दें कि लीची में किसी भी दूसरे फल की तरह नेचुरल शुगर होता है. लेकिन इसमें मिलने वाली चीनी डायबिटीज रोगियों के लिए उतनी असुरक्षित नहीं होती है.
यह भी पढ़ें: क्या High Uric Acid के मरीज खा सकते हैं मखाना? जानें इसके फायदे और नुकसान
हालांकि एक्सपर्ट्स इसे संयमित रूप से खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसे बिना सोचे-समझे खाने से निश्चित रूप से आपके ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है. ऐसे में 3 लीची दिन में खाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
अगर लीची को संतुलित मात्रा में खाया जाए तो इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ने से रोक सकता है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में कारगर है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है.
ब्लड शुगर अगर पहले से ही हाई है तो इस स्थिति में आपको लीची से परहेज करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा मात्रा में लीची खाने से हाइपरग्लाइसेमिया हो सकता है. इसके अलावा खाली पेट लीची खाना भी खतरनाक हो सकता है, इस स्थिति में शुगर स्पाइक तेजी से हो सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.