Advertisement

Acidity Remedy: पेट में गैस से जल्दी मिलेगा आराम, बस अपनाकर देखें ये उपाय

Gas-Acidity Remedy: आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे गैस एसिडिटी और पेट से जुड़ी बीमारियों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है.

Latest News
Acidity Remedy: पेट में गैस से जल्दी मिलेगा आराम, बस अपनाकर देखें ये उपाय

Gas-Acidity Remedy 

Add DNA as a Preferred Source

Gas-Acidity Remedy- कभी- कभी पेट में गैस की समस्या होना आम है. हालांकि आजकल खराब खानपान, जीवनशैली की खराब आदतों की वजह से गैस की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह से कई लोगों को सिरदर्द की समस्या होती है तो कुछ लोगों को पेट में जलन, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में लोग दवाओं का सेवन कर लेते हैं.

लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे गैस एसिडिटी और पेट से जुड़ी बीमारियों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है. ऐसे में अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ये उपाय जरूर अपनाकर देखें.... 

गैस एसिडिटी से कैसे पाएं राहत? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आपको सबसे पहले खाने के समय पर ध्यान देना चाहिए, आपको समय पर खाना चाहिए, इसके अलावा रात में सोने से 2 घंटे पहले आपको खाना खा लेना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Bad Sleeping Habits: नींद से जुड़ी ये कॉमन आदत ले सकती है जान! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

वहीं सिट्रस और स्पाइसी फूड को अवाइड करना भी जरूरी है, क्योंकि इससे गैस-एसिडिटी की समस्या बढ़ती है. इसके अलावा रात को सोने से पहले टी और कॉफी जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. 

अपनाएं ये उपाय

- हींग और अजवाइन का सेवन गैस और पेट दर्द में तुरंत राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
- नींबू और गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन सुधरता है और गैस की समस्या दूर होती है.
- छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से एसिडिटी और ब्लोटिंग कम होगा. 
- सौंफ और मिश्री का को भोजन के बाद चबाने से गैस और बदहजमी की समस्या दूर हो सकती है. 
- तुलसी और अदरक की चाय सूजन और एसिडिटी को कम करने में कारगर है. 

अपनाएं ये टिप्स

इसके अलावा गैस एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर वाली डाइट लें, इसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल है,खूब पानी पिएं और  योग और वॉक को रूटीन में शामिल करें.

इसके अलावा तनाव कम करने पर ध्यान दें, इसके लिए मेडिटेशन और पर्याप्त नींद लें सकते हैं. खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं और जल्दी-जल्दी न खाएं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement