Advertisement

Influenza Virus: बुखार के साथ शरीर में भयंकर दर्द इन्फ्लूएंजा की ओर करते हैं इशारा, इन लक्षणों को न करें अनदेखा

Influenza Virus: जापान बीते कई दिनों से इन्फ्लूएंजा से संघर्ष कर रहा है, आइए जानते हैं क्या है इन्फ्लूएंजा, इसके कारण और लक्षण क्या हैं...

Latest News
Influenza Virus: बुखार के साथ शरीर में भयंकर दर्द इन्फ्लूएंजा की ओर करते हैं इशारा, इन लक्षणों को न करें अनदेखा

बुखार के साथ शरीर में भयंकर दर्द इन्फ्लूएंजा की ओर करते हैं इशारा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः चीन में फैल रहे रहस्यमयी निमोनिया से लेकर कोरोना के नए नए सब-वेरिएंट तक, पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की बीमारियां सामने आ रही हैं, जिसको लेकर लोगों की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है. इन बीमारियों के अलावा एक और बीमारी ने लोगों (Influenza Virus) की चिंता बढ़ा दी है और वो है इन्फ्लूएंजा. बता दें कि जापान बीते कई दिनों से इस गंभीर से संघर्ष कर रहा है, जहां इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बता दें कि इन्फ्लूएंजा एक मौसमी बीमारी है, जो अक्सर साल में दो बार (Influenza) लोगों को अपना शिकार बनाती है और भारत में मुख्य रूप से इसके मामले जनवरी से मार्च तक और (Influenza Symptoms) दूसरा मानसून के बाद के मौसम में ज्यादा देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं क्या है इन्फ्लूएंजा, इसके कारण और लक्षण क्या हैं...

क्या है इन्फ्लूएंजा

इन्फ्लूएंजा जिसे आमतौर पर फ्लू भी कहा जाता है, इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाला एक एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन है और यह दुनिया के सभी हिस्सों में आम है. बता दें कि ज्यादातर लोग बिना उपचार के ही इससे ठीक हो जाते हैं. यह बीमारी लोगों के खांसने या छींकने पर आसानी से फैल सकता है. वहीं टीकाकरण इस बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है. 

पाइल्स के मरीज इन चीजों से करें परहेज, बढ़ सकती है समस्या, जानें बचाव के उपाय

इन्फ्लूएंजा के लक्षण

  • बुखार आना 
  • ठंड लगना
  • शरीर में दर्द होना 
  • खांसी की समस्या 
  • सिरदर्द होना
  • गला खराब होना
  • नाक बहना
  • थकान या कमजोरी महसूस होना
  • दस्त या उल्टी ( आमतौर से केवल बच्चों में)

जानिए क्या है फ्लू का कारण

यह संक्रमण आमतौर पर इन्फ्लूएंजा वायरस की वजह से होता है और यही कारण है कि इसे फ्लू के अलावा इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है. बता दें कि इन्फ्लुएंजा ए, बी और सी, इस वायरस के सबसे आम प्रकार हैं, जो लोगों को संक्रमित करते हैं. इनमें से इन्फ्लुएंजा ए और बी मौसमी हैं और ज्यादातर लोगों को यह सर्दियों में होता है. इनके लक्षण भी गंभीर होते हैं और इन्फ्लुएंजा सी से गंभीर लक्षण पैदा नहीं होते हैं और यह मौसमी नहीं है. 

शरीर की नसों में जमा पीली गंदगी छानकर बाहर कर देंगी ये 5 देसी चीजें, डाइट में करें शामिल

फ्लू है या कोविड-19 ऐसे पहचानें

बता दें कि इन दोनों के ही लक्षण समान हैं, इसलिए इसकी पहचान करने का एकमात्र तरीका है कोरोना की जांच कराएं. क्योंकि दोनों ही गंभीर बीमारी का खतरा है.  अलग-अलग वायरस इन संक्रमणों का कारण बनते हैं, जिनका इलाज भी अलग-अलग दवाओं से किया जाता है. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले हमेशा अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement