Advertisement

ना विदेश जाने की जरूरत, ना महंगा इलाज, भारत के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, अब 9 दिनों में खत्म होगा ब्लड कैंसर!

Blood Cancer Treatment: भारतीय डॉक्टरों ने 9 दिनों में ब्लड कैंसर के इलाज का दावा किया है. ICMR और CMC वेल्लोर के क्लिनिकल ट्रायल में डॉक्टरों क यह सफलता हासिल हुई है.

Latest News
ना विदेश जाने की जरूरत, ना महंगा इलाज, भारत के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, अब 9 दिनों में खत्म होगा ब्लड कैंसर!

Blood Cancer Treatment

Add DNA as a Preferred Source

ICMR and CMC Vellore Study: कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के इलाज के लिए लोग अक्सर विदेश जाकर खूब पैसा बहाते हैं. भारतीय डॉक्टरों ने अब ब्लड कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसके जरिए 9 दिनों में ब्लड कैंसर को खत्म कर सकते हैं. ब्लड कैंसर के इलाज को लेकर यह स्टडी तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज और आईसीएमआर के कोलैबोरेशन में हुई है. इसका नाम "वेलकारटी" दिया गया है.

वेलकारटी स्टडी और कार-टी थेरेपी

ब्लड कैंसर की दवा को लेकर जो स्टडी की गई है इसमें पहली बार CAR-T सेल्स को अस्पताल में ही बनाया गया है. CAR-T एक प्रकार का कैंसर उपचार है. जिसमें मरीज की टी कोशिका यानी T Cells (एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिका) को लैब में संशोधित किया जाता है. वह कैंसर कोशिकाओं की पहचान कर इस पर हमला कर सके. इसे ही CAR-T थेरेपी कहते हैं.


प्रेगनेंसी में जरूर करें इन 5 चीजों का सेवन, बच्चे को मिलेगा भरपूर पोषण, हष्ट पुष्ट होगा नवजात


वेलकारटी रिसर्च में दावा

ICMR और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर की स्टडी में ब्लड कैंसर का क्लिनिकल ट्रायल किया गया. खबरों के मुताबिक, इसमें पाया गया है कि, करीब 80% लोगों में 15 महीने तक कैंसर नहीं पाया गया. ICMR ने इस इलाज की काफी तारीफ की और बताया कि, यह सस्ता और तेज इलाज है. इतना ही नहीं, भारत इसे स्वदेशी बायो थेरेपी बनाने में विश्व भर में आगे आ रहा है.

जर्नल में भी प्रकाशित हुई स्टडी

ब्लड कैंसर के ट्रीटमेंट की इस स्टडी को मोलिक्यूलर थेरेपी ऑन्कोलॉजी जर्नल में पब्लिश किया गया है. इस बात से इसकी वैज्ञानिक प्रमाणिकता भी साबित हो जाती है. इस जर्नल में बताया गया है कि, यह इलाज में इम्यून सेल्स को मॉडिफाई करके कैंसर सेल्स को पहचानने और खत्म करने के लिए तैयार किया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement