Advertisement

अब बगैर सुई और ब्लड के होगी खून की जांच, हैदराबाद में भारत का पहला AI बेस्ड Blood Test हुआ लॉन्च

AI Blood Test India: हाल ही में हैदराबाद के निलोफर अस्पताल में देश का पहला ऐसा AI बेस्ड ब्लड टेस्ट शुरू हुआ है, जो बिना सुई और ब्लड लिए ही खून की जांच कर सकता है...

Latest News
अब बगैर सुई और ब्लड के होगी खून की जांच, हैदराबाद में भारत का पहला AI बेस्ड Blood Test हुआ लॉन्च

india first AI based blood test

Add DNA as a Preferred Source

AI की वजह से अब कई काम आसान हो गए हैं, अब भारत के हेल्थ सेक्टर में अस्पतालों से लेकर डेटाबेस और रिसर्च तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जा रहा है. हाल ही में हैदराबाद के निलोफर अस्पताल में देश का पहला ऐसा AI बेस्ड ब्लड टेस्ट (AI Blood Test India) शुरू हुआ है, जो बिना सुई और ब्लड लिए ही खून की जांच कर सकता है. इतना बी नहीं, यह 20 से 60 सेकंड में रिपोर्ट भी देता है. बता दें कि यह टेस्ट एक खास मोबाइल ऐप से किया जाता है और इसमें चेहरे की स्कैनिंग के जरिए जरूरी हेल्थ डेटा निकाला जाता है. 

AI बेस्ड ब्लड टेस्ट

हेल्थ-टेक स्टार्टअप QuickVitals ने 'अमृत स्वस्थ भारत' नाम का खास मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसे हैदराबाद के निलोफर अस्पताल के रेड हिल्स परिसर में लॉन्च किया गया है. बता दें कि इसमें किसी सुई की जरूरत नहीं होती है और न ही इसके लिए खून की एक बूंद निकाली जाती है. आइए जानते हैं कैसे काम करती है ये नई तकनीक... 

कैसे करता है काम? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टेक्नोलॉजी में फेस स्कैनिंग और फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (PPG) नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा के नीचे खून के बहाव को देखकर हेल्थ डेटा इकट्ठा करती है और इसका आकलन करती है.  

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

QuickVitals के संस्थापक हरीश बिसम ने बताया कि अब हेल्थ चेकअप सेल्फी लेने जितना आसान हो गया है और कोशिश है कि देश के दूरदराज और वंचित इलाकों में लोग जल्दी और सुरक्षित जांच करा सकें.  एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह खास तकनीक गर्भवती महिलाओं और बच्चों में बीमारियों का जल्दी पता लगाने में मदद कर सकती है.  

कौन सी जांचें हैं संभव? 

ये ऐसी तकनीक है जो त्वचा के माध्यम से FACE के स्वास्थ्य मापदंडों का आकलन करती है, इनमें रक्तचाप, ऑक्सीजन संतृप्ति (SpO2), हृदय दर, श्वसन दर, हृदय गति परिवर्तनशीलता (एचआरवी), हिमोग्लोबिन a1c, तनाव स्तर, पल्स श्वसन भागफल (PRQ), सहानुभूति और परानुकंपी तंत्रिका तंत्र गतिविधि शामिल है. इसके अलावा यह  एनीमिया जैसी बीमारियों को तुरंत पकड़ेने में भी मदद कर सकता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement