सेहत
क्या आप छोटी-छोटी बातें भूल रहे हैं या अचानक से कुछ कहते-कहते भूल जाते हैं कि किस बारे में बात हो रही थी. तो समझ लें आपका ब्रेन सुस्त हो रहा है और उसे एक्टिवेट करने की जरूरत है.
डीएनए हिंदीः भूलने की बीमारी या कुछ भी याद न रख पाना अचानक से शुरू नहीं होता है. ये धीरे-घीरे शुरू होकर गंभीर स्थिति अल्जाइमर में पहुंच जाती है. अगर आपक कुछ दिनों से ये नोटिस कर रहे कि आप कुछ बात करते हुए अचानक से बात करने का टॉपिक भूल रहे या किसी का नाम याद रखना आपके लिए मुश्किल हो रहा तो आपके लिए ये संकेत है कि आपक ब्रेन थक रहा हैं.
अगर आप पहले की तरह मल्टी टॉस्किंग नहीं कर पाते या कहना है कुछ कहते हैं कुछ तो आपको सख्त जरूरत है कि आप अपने ब्रेन को रेस्ट देने के साथ ऐसी चीजें खिलाएं जो उसे एक्टिवेट करे ताकि आपकी मेमोरी पावर बढ़ सके. यहां आपको कुछ ्ऐसे ही ब्रेन फूड के बारे में बता रहे हैं जो मेमोरी पावर को बढ़ाने के साथ आपके ब्रेन को भी एक्टिवेट रखेंगे.
शतावरी
ये सब्जी दिमाग की शक्ति बढ़ाती है. दरअसल, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी , विटामिन ई, फोलेट और फाइबर जैसे कुछ बेहद फायदेमंद तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए यह मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार होते हैं.
बादाम
बादाम में मौजूद ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड मस्तिष्क स्वस्थ रखने और विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं. ये दोनों ही फैट दिमाग की याद रखने की क्षमता में सुधार करने में मदद करते हैं और याददाश्त बढ़ाते हैं. यह मेमोरी बूस्ट करने के साथ ही मस्तिष्क की स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं.
ब्राह्मी
ब्राह्मी में मन को शांत करने के गुण होते हैं, इसलिए यह दिमाग के मेमोरी पार्ट को बढ़ाता है. यह एकाग्रता और ध्यान को सपोर्ट करता है. साथ ही, ये दिमाग की संज्ञानात्मक कार्यप्रणाली में सुधार करता है और इंसान की बुद्धि को तेज करता है.
चुकंदर
चुकंदर में नाइट्रेट काफी मात्रा में होता है और यह तत्व अकेले ही मस्तिष्क में रक्त संचार को तेज करने के काम कर देता है. इसलिए अगर आप पूरे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से चुकंदर खाना होगा.
ब्रोकोली
इस सब्जी में आइसोथियोसाइनेट्स नामक पदार्थ होता है और यह घटक मस्तिष्क के स्वास्थ्य करने के लिए एकदम सही है. इसे खाने से मस्तिष्क से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. यहां तक कि मस्तिष्क की सूजन को कम करने में भी ये फायदेमंद होती है.
पत्तागोभी
अगर आप अपने दिमाग का ख्याल रखना चाहते हैं तो पत्तागोभी जरूर खाएं. दरअसल, इस सब्जी में कुछ बेहद फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो ब्रेन की पावर को बढ़ाते हैं. इसे नियमित रूप से खाने से मोटर न्यूरॉन स्किल बढ़ती है.
गाजर
गाजर दिमाग की कार्यक्षमता कई गुना बढ़ा देता है. दरअसल, इस सब्जी में ल्यूटोलिन नामक पदार्थ होता है और यह सामग्री मस्तिष्क माइक्रोग्लिया के कार्य को बढ़ा सकती है. परिणामस्वरूप बुद्धि और याददाश्त बढ़ने में समय नहीं लगता.
तो देर किस बात की आज से ही इन चीजों को डाइट में शामिल करना शुरू कर दें.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.