सेहत
इन ग्लव्स को दूर बैठ कर भी संचालित किया जा सकता है, उम्मीद है कि स्ट्रोक पेशेंट की फिजियोथेरेपी इससे आसान होगी.
डीएनए हिंदी : स्ट्रोक के मरीज़ों के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस ने एक नए दस्ताने का ईजाद किया है. 3D प्रिंट और फीचर से लैस यह दस्ताना बेहद मुलायम है पर यह स्ट्रोक के पेशेंट के लिए बेहद लाभदायक है. इसमें प्रकाश के गुणों पर आधारित सेंसर लगे हुए हैं जो मरीज़ के फिंगर मूवमेंट को ट्रैक करते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे दूर से नियंत्रित किया जा सकता है.
इसके सहारे ले पाएंगे फिजियोथेरेपी का टेलीकंसल्टेशन
चूंकि इन ग्लव्स को दूर बैठ कर भी संचालित किया जा सकता है, उम्मीद है कि स्ट्रोक पेशेंट की फिजियोथेरेपी इससे आसान होगी. इंडियन इंस्टीट्यूट के भौतिकी विभाग के अविक बिड के अनुसार उनकी टीम बजट फ्रेंडली, आसानी से इस्तेमाल की जा सकने वाली डिवाइस बनाना चाहती थी जो तुरंत फीडबैक देने में सक्षम हो, साथ ही दूर बैठे मरीज़ का ध्यान रखने में डॉक्टरों की भी मदद करे. गौरतलब है कि यह डिवाइस प्रोफेसर अविक बिड की टीम ने बनाई है और टीम ने इसे पेटेंट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
बस 1000 रूपये में आ जाएंगे ये दास्ताने
लाइट्स सेंसर पर काम करने वाले इन ग्लव्स की कीमत बेहद कम केवल हज़ार रूपये तक रखे जाने की बात है. इसकी वजह से स्ट्रोक पेशेंट न केवल हॉस्पिटल आने-जाने की एक्स्ट्रा टेंशन ख़त्म होगी बल्कि इसका सिलिकॉन मेड होने की वजह से मरीज़ों को इस्तेमाल में भी सुविधा रहेगी.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.