Advertisement

Diabetes Remedy: सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये पीली चीज, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

दवाओं के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं..

Latest News
Diabetes Remedy: सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये पीली चीज, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Turmeric Water Benefits

Add DNA as a Preferred Source

पहले के जमाने में डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों को हुआ करती थी. लेकिन खराब खानपान और जीवनशैली के कारण आजकल युवा और बच्चे भी इसका (Health Tips) तेजी से शिकार हो रहे हैं. समय रहते अगर डायबिटीज (Diabetes Remedy) को कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर करने का काम करती है. 

बता दें कि दवाओं के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल में आ सकता है. 

सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये चीज
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हल्दी कि, जो शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.  दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक मौजूद होता है और यह टिश्यूज द्वारा ग्लूकोज के अवशोषण को बढ़ाता है. इससे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती है. 

यह भी पढ़ें: मीठा या खट्टा नहीं, Depression में इस तरह के फूड्स खाने की होती है जबरदस्त क्रेविंग

इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. हल्दी का सेवन करने से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है और इससे अचानक से शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है. 

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती है. नियमित रूप से हल्दी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल के अलावा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है. 

डायबिटीज में कैसे करें हल्दी का सेवन? 
शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पिएं. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और फिर इस पानी का सेवन करें. नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. साथ ही, सेहत से जुड़ी अन्य कई गंभीर बीमारियां दूर होंगी. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement