Advertisement

How To Reduce Blood Sugar: ब्लड में इंसुलिन की कमी को पूरा करती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ियां, डायबिटीज में ब्लड शुगर रहेगा मेंटेन

How To Control Diabetes Naturally: डायबिटीज होने के पीछे सबसे बड़ा कराण होता है शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध का होना. ब्लड में इंसुलिन सही तरीके से नहीं पहुंचने से ब्लड शुगर हाई होता है.

Latest News
How To Reduce Blood Sugar: ब्लड में इंसुलिन की कमी को पूरा करती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ियां, डायबिटीज में ब्लड शुगर रहेगा मेंटेन

ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली आयुर्वेदिक हर्ब्स

Add DNA as a Preferred Source

Blood Sugar Reducing Tips: डायबिटीज को नियंत्रित करना है तो जरूरी है रोज एक्सरसाइज की जाए और खानपान में ऐसी चीजें शामिल की जाएं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जिससे खाने के बाद भी शुगर मेंटेन रहे. इसके अलावा कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स भी जरूरी हैं जो ब्लड में इंसुलिन की कमी को पूरा करें और पैंन्क्रियाज से इंसुलिन बनाने में मदद करें. 

ध्यान रहे कि डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपके किचन में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो शुगर को कम करती है. साथ ही कुछ फल और उनके पत्ते तो कुछ पेड़ों की छाल तक ब्लड ग्लूकोज को बढ़ने से रोकते हैं. तो चलिए जानें कैसे ब्लड शुगर को नेचुरली कंट्रोल किया जा सकता है

इन चीजों को खाने और पीने से कम होगा ब्लड शुगर

1. प्रतिदिन सौंफ के पत्ते के रस का सेवन करना चाहिए.
 
2. नींबू की नई पत्तियों के रस का सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है.
 
3. डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को खान-पान का ध्यान रखना चाहिए, योग करना चाहिए, रोज सुबह टहलना चाहिए और ताजी हवा लेनी चाहिए. यहां तक ​​कि घास पर नंगे पैर चलने जैसी चीजें करने से भी डायबिटीज नियंत्रण में रहता है.

4. दो ग्राम दालचीनी पाउडर और एक लौंग को पानी में उबालें. 15 मिनट बाद इस पानी का सेवन करें. इसका सेवन रोजाना सुबह-शाम करने से भी यह काम करता है.
 
5. पत्ता गोभी का जूस मिलाकर पीने से भी डायबिटीज नियंत्रण में रहता है.
 
6.इसके अलावा भिंडी की सब्जी बनाकर खाने या भिंडी को रात भर भिगोकर सुबह उठकर उसका पानी पीने से भी डायबिटीज कंट्रोल में रहती है.
 
7. डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को पान के पत्ते और सीताफल के पत्तों का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.idpl.dna&pcampaignid=web_share

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement