सेहत
Ayurvedic Leaves: आज हम आपको ऐसे ही एक आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन 5 बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण माना जाता है.
आमतौर पर कई लोग ऐसे हैं, जो सेहतमंद रहने या बीमारियों के ठीक करने के लिए दवाओं की जगह प्राकृतिक उपायों को अपनाना चाहते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक आयुर्वेदिक (Ayurvedic Leaves) उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन 5 बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण माना जाता है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं तुलसी के पत्तों की, जिन्हें आयुर्वेद में अमृत समान माना जाता है. खासतौर से इन 5 लोगों को तुलसी का उबला हुआ पानी जरूर पीना चाहिए, आइए जानते हैं कौन हैं वो 5 लोग...
डायबिटीज के मरीज
तुलसी के पत्तों में मौजूद कुछ कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से इंसुलिन का प्रभाव बेहतर होता है और ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है.
यह भी पढ़ें: नसों में जमा गंदगी को वैक्यूम क्लीनर की तरह साफ कर देंगे ये 5 फूड्स, Bad Cholesterol का होगा सफाया
सांस की बीमारी
जिन लोगों को अस्थमा, एलर्जी या बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, उनके लिए तुलसी का पानी रामबाण है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल क्षमता श्वसन तंत्र को मजबूत करती है.
ये 3 लोग भी करें सेवन
यह तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है, इससे तनाव और चिंता कम होती है. इसके अलावा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा जो लोग त्वचा और पेट की समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए.
कैसे बनाएं तुलसी का पानी?
इसके लिए 7–10 ताजे तुलसी के पत्ते लें और एक गिलास पानी में डालकर 5–7 मिनट तक उबालें. इसके बाद जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और खाली पेट पिएं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से