सेहत
Yoga For Desk Job: आज हम आपको एक ऐसे खास योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय तक बैठे रहने वालों या कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है.
Yoga For Desk Job: हेल्दी रहने के साथ-साथ मानसिक शांति के लिए योगा करना बेहद जरूरी है. खासतौर से तब, जब आपकी जीवनशैली बहुत व्यस्त और खराब हो या फिर आप स्ट्रेसफुल, लॉन्ग सिटिंग जॉब कर रहे हों. आज हम आपको एक ऐसे खास योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय तक बैठे रहने वालों या कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'उत्तानासन, की. उत्तानासन (Uttanasana Benefits) शरीर को मजबूत और दिमाग को तरोताजा करता है.
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्तानासन योग का एक ऐसा आसन है जो शरीर के कई हिस्सों को स्ट्रेच करने में मदद करता है. यह शरीर के कई हिस्सों में खिंचाव लाकर मांसपेशियों को आराम देता है, पिंडली, जांघ, कमर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
- उत्तानासन योग का अभ्यास दिमाग को शांत करने में मदद करता है.
- यह सिरदर्द और अनिद्रा में भी लाभकारी है.
- इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और भोजन जल्दी पचता है.
- इससे जांघों और घुटनों की मजबूत बनाने में मदद मिलती है. लिए उत्तानासन बेहद जरूरी है.
- इससे जोड़ों में दर्द आदि से राहत मिलती है और शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है.
उत्तानासन करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर दोनों हाथों को हिप्स पर रखें. इसके बाद गहरी सांस लें और फिर कमर को मोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें, हाथों से टखने पकड़ लें और पैर एक-दूसरे के समानांतर और सीध में रखें. 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस स्थिति में बने रहें. इसके बाद आखिर में धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए फिर से सीधे खड़े हो जाएं.
अगर आपकी पीठ या कमर में चोट है तो उत्तानासन करने से बचें. इसके अलावा साइटिका जैसी समस्या वाले लोगों के लिए यह आसन सख्त मना है, क्योंकि इसकी वजह से दर्द बढ़ सकता है. वहीं गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की सलाह के बिना इस योगासन का अभ्यास न करें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर