Advertisement

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लें हो गई है Calcium की कमी, तुरंत डाइट में शामिल करें ये चीजें

Symptoms Of Calcium Deficiency: शरीर में कैल्शियम की कमी को पहचानना कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं है. इसके लिए आपको बस शरीर में दिखने वाले इन जरूरी संकेतों (Signs) पर ध्यान देना है...

Latest News
शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लें हो गई है Calcium की कमी, तुरंत डाइट में शामिल करें ये चीजें

Calcium Deficiency

Add DNA as a Preferred Source

शरीर के लिए कैल्शियम (Calcium) सबसे जरूरी खनिजों में से एक है, इसकी कमी से हड्डियों के कमजोर (Weak Bones) होने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी अन्य कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. यह समस्या खासतौर से बच्चों और महिलाओं में (Calcium Deficiency) ज्यादा देखने को मिलती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कई बार लोग शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षणों (Calcium Deficiency Symptoms) को पहचान नहीं पाते हैं, जिससे ये समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो जाते हैं. बता दें कि कैल्शियम की कमी को पहचानना कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं है. इसके लिए आपको बस शरीर में दिखने वाले इन जरूरी संकेतों (Calcium Deficiency Signs) पर ध्यान देना है...

कैल्शिय की कमी के लक्षण (Symptoms Of Calcium Deficiency)

  • त्वचा में सूखापन होना
  • नाखून कमज़ोर और भंगुर होना
  • बाल रूखे होना
  • कमर और पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन होना 
  • हड्डियों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • दांतों का कमजोर होना
  • नींद में परेशानी
  • सांस की समस्याएं
  • कब्ज, गैस और पेट दर्द की समस्या 

यह भी पढ़ें: Nutrition का पावरहाउस है ये हरी दाल, त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ इन बीमारियों को रखती है दूर

शरीर में क्यों होती है कैल्शियम की कमी? (What Cause Calcium Deficiency)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण सबसे ज्यादा असर हड्डियों पर पड़ता है, यह स्थिति तब बनती है जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पाता है और ऐसा कैल्शियम से भरपूर खाने की चीजों का सेवन न करने से होता है.

यह जेनेटिक कारण की वजह से भी हो सकता है. इसके अलावा हार्मोनल बदलाव और कुछ ऐसी दवाओं की वजह से कैल्शियम की कमी की समस्या हो सकती है, जिनसे कैल्शियम के अवशोषण में समस्या होती है.  

किन चीजों से मिलता है शरीर को कैल्शियम? (How To Treat Calcium Deficiency)

बता दें कि अगर आपको शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण नजर आएं तो (Calcium Rich Foods) तुरंत कैल्शियम से भरपूर दूध, पनीर, दही, कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट, टोफू, फोर्टिफाइड अनाज, सोया और बादाम का दूध, ब्रोकोली, अंजीर, मछली आदि चीजों को डाइट में शामिल करें. इससे जल्द ही कैल्शियम की कमी की समस्या दूर होगी और हड्डियों में मजबूती आएगी. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement