सेहत
Uric Acid Remedies: हाई यूरिक एसिड की समस्या के कारण चलने-फिरने और उठने-बैठने में समस्या होने लगती है. आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो इन 3 चीजों की मदद से इसे कम कर सकते हैं.
Joint Pain And Uric Acid: हाई यूरिक एसिड की समस्या गठिया, जोड़ों में सूजन और तेज दर्द (High Uric Acid Symptoms) का कारण बनती है. यूरिक एसिड की समस्या शरीर में प्यूरीन नाम के तत्व के टूटने पर बनता है. शरीर इसे फिल्टर कर बाहर निकालता है लेकिन इसके ज्यादा बनने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है. आप जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान हैं तो यूरिक एसिड लेवल (Lower Uric Acid) कंट्रोल करने के लिए आप यहां बताए इन 3 घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं. इससे यूरिक एसिड को कम कर सकेंगे साथ ही यह शरीर के पीएच लेवल को भी संतुलित करता है.
शरीर में तेजी से पिघलने लगेगा बैड कोलेस्ट्रॉल, बस रोज खाली पेट पानी में मिलाकर पीएं ये एक चीज
विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नींबू का रस सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. लिवर को डिटॉक्स करने में नींबू कारगर साबित हो सकता है. आप एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस निचोड़कर पिएं. नींबू पानी पीना वेट लॉस के लिए भी अच्छा होता है.
शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए जीरे और अजवाइन का पानी पीना अच्छा होता है. इसका सेवन करने के लिए एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच जीरा लें. इन दोनों को दो कप पानी में डालकर उबालें. इसे अच्छे से उबालने के बाद छानकर ठंडा कर लें और पिएं. इससे यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं. यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.