सेहत
COVID-19 Cases: जब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते हैं तो मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या इस महामारी की एक और लहर का सामना करने के लिए हम शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं?
India Covid-19 Cases Rising Updates- देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने के एक बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है. अब तक कोरोना के 312 एक्टिव केस हैं और इससे 2 मौतें हो चुकी हैं. दिल्ली सरकार ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है.
दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखने को कहा है. इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन नए वेरिएंट को कम आंकना सही नहीं है...
एक्सपर्ट्स का मनाना है कि कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण इसके सबवेरिएंट्स की बढ़ती संक्रामकता और जनसंख्या में धीरे-धीरे कम होती होती इम्यूनिटी है. इसके अलावा आधे से ज्यादा लोग इंफेक्शन और वैक्सीनेशन के जरिए वायरस के संपर्क में आ चुके हैं, जिसमें इम्यूनिटी से सुरक्षा समय के साथ कम होती जा रही है. बढ़ते कोविड संक्रमण के पीछे घटती इम्युनिटी, पहले के वैक्सीनेशन की कम प्रभावशीलता, सेफ्टी प्रोटोकॉल्स में छूट और सामाजिक संपर्क में वृद्धि को जिम्मेदार माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अब बगैर सुई और ब्लड के होगी खून की जांच, हैदराबाद में भारत का पहला AI बेस्ड Blood Test हुआ लॉन्च
हालांकि भारत में फिलहाल ज्यादातर मामले हल्के हैं और अभी तक इससे मौत या ICU का मामला दर्ज नहीं किया गया है. फिर भी जब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते हैं तो मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या इस महामारी की एक और लहर का सामना करने के लिए हम शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी से बचने के लिए मेडिकली तैयार होने के साथ-साथ मेंटली हेल्थ की तैयारी भी महत्वपूर्ण है. क्योंकि कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना की वजह से अपनों को खोया है. ऐसे व्यक्ति अभी भी कोविड के शुरुआती प्रकोप के ट्रॉमा को झेल रहे हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक JN.1 जैसे नए और हल्के वेरिएंट्स के मामले में मौजूदा इम्युनिटी प्रभावी साबित हो रही है. वह चाहे फिर वैक्सीन के चलते हो, नेचुरल हो, या हाइब्रिड हो. लेकिन फिर भी किसी भी नए कोविड-19 वेरिएंट को कम नहीं आंका जाना चाहिए.
फिलहाल JN.1 वेरिएंट से जुड़े गंभीर मामलों में चिंताजनक वृद्धि का संकेत नहीं देती है, लेकिन फिर भी जरूरी सावधानियों जैसे- भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने जैसे नियमों का लगातार पालन करना जरूरी है. इन नियमों का पालन आपको जरूर करना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.