Advertisement

Bad Habits For Brain: बार-बार नाक में डालते हैं उंगली? आपकी इस गंदी आदत से दिमाग काम करना कर सकता है बंद

बार-बार नाक कुरेदने या नाक में उगली डालने की आदत दिमाग को गंभीर रूप से बीमार कर सकती है, इससे आपका दिमाग काम करना बंद कर सकता है और आप इस गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं...

Latest News
Bad Habits For Brain: बार-बार नाक में डालते हैं उंगली? आपकी इस गंदी आदत से दिमाग काम करना कर सकता है बंद

Nose Picking Habit Effects On Brain

Add DNA as a Preferred Source

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाए रखने के लिए खानपान, जीवनशैली (Bad Lifestyle) के साथ कुछ बुरी आदतों में भी सुधार करना बेहद जरूरी है. क्योंकि आपकी कुछ आदतें दिमाग को (Bad Habits For Brain) गंभीर रूप से बीमार कर सकती हैं. इससे आपका दिमाग काम करना बंद कर (Brain Health) सकता है. आज हम आपको ऐसी ही एक खराब आदत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में इस आदत को तुरंत सुधार लेना बेहद जरूरी है.   

बार-बार नाक में उंगली डालने की आदत (Nose Picking Habit)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप बार-बार नाक कुरेदने लगते हैं या नाक में उगली डालते हैं तो इस आदत के कारण आपको ये गंभीर बीमारी अपना शिकार बना सकती है. इसके कारण अल्जाइमर और डिमेंशिया (Alzheimer’s and Dementia) का खतरा बढ़ सकता है. ये आदत न केवल अनहाइजीनिक है, ब्लकि इसका आपके दिमाग पर भी बेहद खराब असर पड़ता है. 


यह भी पढ़ें: Leprosy: पहला कुष्ठ रोग मुक्त देश बना Jordan, जानें भारत में क्या है इस गंभीर बीमारी की स्थिति


कैसे ब्रेन को नुकसान पहुंचाती है ये आदत
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (Western Sydney University) द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक, नाक में बार बार उंगली करने से नाक गुहा (Nasal Cavity) में कुछ रोगाणु प्रवेश कर जाते हैं, जो ऑल्फेक्ट्री नर्व के जरिए ब्रेन तक जा सकते हैं. ये ब्रेन को एक डिफेंस सिस्टम के रूप में बीटा-एमिलॉइड प्रोड्यूस करने के लिए प्रेरित करते हैं और आपको बता दें कि बीटा-एमिलॉइड अल्जाइमर से जुड़े न्यूरोइंफ्मेशन में योगदान देता है.

क्या होता है Alzheimer?
अल्जाइमर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो दिमाग के सेल्स को धीरे-धीरे कमजोर बनाने लगती है. इससे व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है. ऐसी स्थिति में अल्जाइमर से पीड़ित शख्स की सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है और मरीज को बोलने में तकलीफ होने लगती है. इतना ही नहीं धीरे-धीरे इसके लक्षण और गंभीर होते जाते हैं.  


यह भी पढ़ें: दिल की सेहत के लिए वरदान हैं ये फूड्स, रोज खाएंगे तो खुल जाएगी Heart में पैदा हुई ब्लॉकेज


 

हो सकती हैं ये समस्याएं
नाक के अंदर का हिस्सा बहुत सेंसिटिव होता है और अगर आप इसमें बार-बार खुजली करते हैं तो इससे इन्फ्लेमेशन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इससे नेजल कैविटी डैमेज हो सकती है और घाव पैदा हो सकता है. इतना ही नहीं ऐसी स्थिति में नाखून लगने से टिश्यू कटने का चांस बढ़ जाता है, जिससे इंफेक्शन या बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement