Advertisement

कब पड़ती है घुटना ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत? जानें Knee Replacement में कितना आता है खर्च

Knee Replacement Surgery Cost: यहां जानें आखिर कब पड़ती है घुटना ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत, जानें घुटना ट्रांसप्लांट कराने में कितना खर्च आता है, साथ ही जानेंगे क्या घुटना ट्रांसप्लांट का खर्च इंश्योरेंस कवर करता है...

Latest News
कब पड़ती है घुटना ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत? जानें Knee Replacement में कितना आता है खर्च

Knee Replacement Cost 

Add DNA as a Preferred Source

उम्र बढ़ने के साथ या फिर किसी गंभीर चोट लगने पर कई बार घुटनों में दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसकी वजह से इंसान का चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में कई बार हेल्थ एक्सपर्ट्स घुटना ट्रांसप्लांट यानी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी (Knee Replacement Surgery) की सलाह देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब पड़ती है घुटना ट्रांसप्लांट (Knee Replacement) कराने की जरूरत, जानें घुटना ट्रांसप्लांट कराने में कितना खर्च आता है, साथ ही जानेंगे क्या घुटना ट्रांसप्लांट का खर्च इंश्योरेंस कवर करता है...

घुटना ट्रांसप्लांट कब कराना पड़ता है? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक घुटनों में तेज और लगातार दर्द होने की स्थिति में, चलने-फिरने में परेशानी होने, दवाएं और फिजियोथेरेपी काम न करने की स्थिति में घुटना ट्रांसप्लांट कराना पड़ सकता है. इसके अलावा घुटने में सूजन, अकड़न या जकड़न बनी रहती हो तो भी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी पड़ सकती है. 

यह भी पढ़ें: Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क

कितना आता है इसमें खर्च? 

एक घुटना ट्रांसप्लांट करने के लिए करीब 1.5 लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक का खर्च आता है, हालांकि यह डॉक्टर की विशेषज्ञता पर भी निर्भर करता है और घुटने के इम्प्लांट की क्वालिटी पर निर्भर करता है. इसके अलावा इस स्थिति में मरीज की उम्र और मेडिकल स्थिति देखी जाती है.

इंश्योरेंस में कवर होता है घुटना ट्रांसप्लांट का खर्च? 

बता दें कि आजकल लगभग सभी प्रमुख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी को कवर करती हैं पर इसके लिए पहले से पॉलिसी होनी चाहिए, कुछ मामलों में आपको इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है.    

सर्जरी सुरक्षित है? 

घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी एक सुरक्षित और सफल प्रक्रिया मानी जाती है. सर्जरी के बाद इंसान फिर से सामान्य जीवन जी सकता है. इस स्थिति में चलना, सीढ़ियां चढ़ना और यहां तक कि हल्का व्यायाम भी किया जा सकता है. बता दें कि घुटना ट्रांसप्लांट कोई छोटी प्रक्रिया नहीं है, पर जब जीवन की क्वालिटी गिरने लगे और दर्द रोजमर्रा का हिस्सा बन जाए तो यह एक सार्थक विकल्प बन सकता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement