सेहत
Bottle Gourd: लौकी (Lauki) का नाम सुनकर कई लोग मुंह बना लेते हैं. हालांकि इसके फायदे जानकर आप इसे डाइट में जरूर शामिल करेंगे...
Uric Acid Diabetes Remedy: यूरिक एसिड, डायबिटीज जैसी बीमारियां इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं और इसका बड़ा कारण है खानपान (Lifestyle Habits) की गलत आदतें और खराब जीवनशैली. आमतौर पर हेल्थ एक्सपर्ट्स इन बीमारियों से निपटने के लिए दवाओं के साथ खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देने की सलाह देते हैं. साथ ही कुछ ऐसी चीजों को डाइट (Diet) में शामिल करने को कहते हैं, जिससे यूरिक एसिड और डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर रखा जा सके.
इन्हीं में से एक है लौकी, लौकी (Lauki) का नाम सुनकर कई लोग मुंह बना लेते हैं. हालांकि इसके फायदे जानकर आप इसे डाइट में जरूर शामिल करेंगे, तो आइए जानते हैं (Lauki Benefits) इसके फायदे और क्या है सेवन का सही तरीका..
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लौकी में विटामिन सी, बी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लौकी हल्की होती है, जिसके चलते इसके सेवन से पेट में भारीपन, भूख न लगना, लिवर और किडनी जैसी समस्याओं में फायदेमंद साबि होता है.
इसके अलावा लौकी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है. इसका जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है. दरअसल, इसमें फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है. इसके कई अन्य फायदे भी हैं.
इसके सेवन का सबसे ज्यादा फायदेमंद तरीका है इसका सूप बनाकर पीना, इसके लिए सबसे पहले लौकी को पानी से अच्छे से धो लें और फिर लौकी को छिलकर इसे महीन काट लें. इसके बाद कूकर में लौकी, थोड़ा पानी और नमक डाल दें और कूकर को बंद कर 5-6 सीटी लगने दें. जब पक जाए तो लौकी को हल्का सा मैश कर दें.
इसके बाद एक पैन में एक चम्मच देसी घी डालें और इसमें आधा चम्मच जीरा डालने के बाद तुरंत इसमें उबली हुई लौकी डाल दें. इसके बाद फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं. आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ी सी काली मिर्च भी मिला सकते हैं. लौकी का सूप बनकर तैयार है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.