Advertisement

Bad Cholesterol: नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींच लेंगी ये 4 चीजें, टल जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

Cholesterol Reduce Herbs: बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. इसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. इसे कम करने के लिए इन हर्ब्स का सेवन करें.

Latest News
Bad Cholesterol: नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींच लेंगी ये 4 चीजें, टल जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

Cholesterol Remedies

Add DNA as a Preferred Source

Remedies for Cholesterol Control: कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो नसों में जमा हो जाता है. जिसके कारण ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है. अगर आपकी नसों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ गया है तो इसे कम करने के लिए आप इन 4 चीजों का सेवन कर सकते हैं. रसोई में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें कोलेस्ट्रॉल कम करने में दवा की तरह काम करती है.

बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए घरेलू उपाय
मेथी दाना

रातभर के लिए मेथी दाने को पानी में भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को पी लें. मेथी दानों का पानी कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर होता है.

आंवला

आंवले में कई सारे औषधीय गुण होते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी उपयोगी होता है. आप आंवले को ऐसे ही खा सकते हैं या इसके चूर्ण का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं.


दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ दुश्वार, प्रदूषण से बचाव के लिए रोज सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स


लहसुन

रसोई में मौजूद लहसुन से आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह लहसुन की 2-3 कली लें और इसे कच्चा चबा लें. आप इसे गर्म पानी के साथ निगल भी सकते हैं.

दालचीनी

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को नसों से निकालने में मददगार साबित हो सकती हैं. इसके लिए दालचीनी को पानी में डालकर इसे उबाल लें. फिर छानकर इसे गुनगुना पिएं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement