Advertisement

डबल डिजिट में पहुंच गए HMPV Virus के मामले, अब तक सामने आए 10 केस, जानें लक्षण और उपाय

HMPV Cases: भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जो लोगों के बीच दशहत की वजह बना हुआ है. अब तक भारत में इस वायरस के 10 मामले सामने आ चुके हैं.

Latest News
डबल डिजिट में पहुंच गए HMPV Virus के मामले, अब तक सामने आए 10 केस, जानें लक्षण और उपाय

HMPV Cases in India

Add DNA as a Preferred Source

HMPV Virus News: चीन से फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले भारत में तेजी से पैर पसार रहा है. अब तक भारत में इस वायरस के 10 मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है. बता दें कि, यह एक प्रकार का श्वसन वायरस है जो लोगों की श्वास प्रक्रिया को प्रभावित करता है. इस वायरस (What is HMPV Virus) की पहचान पहली बार 2001 में नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने की थी. यह HMPV वायरस खांसने-छींकने और संक्रमित के संपर्क में आने से फैलता है.

कहां से सामने आए कितने मामले?

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कुल 10 मामले सामने आए हैं इनमें 2 मामले बेंगलुरु, 1 गुजरात, 2 चेन्नई, 3 कोलकाता और 2 नागपुर से सामने आए हैं. भारत में यह वायरस तेजी से फैल रहा है. इसके अलावा चीन में भी इस वायरस के संक्रमण में वृद्धि दर्ज की जा रही है. चलिए आपको इस वायरस के लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में बताते हैं.


किन लोगों को ज्यादा अटैक करता है HMPV वायरस? जानें इस खतरनाक बीमारी की पूरी ABCD


HMPV वायरस के लक्षण (HMPV Virus Symptoms)

- खांसी और गले में खराश
- नाक बहना और बंद होना
- बुखार और थकान
- सांस लेने में कठिनाई

HMPV वायरस से बचाव के लिए उपाय (HMPV Virus Precautions Tips)

अभी HMPV वायरस की कोई एंटीवायरल दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में इस वायरस का इलाज बचाव ही है. बचाव के जरिए इससे सुरक्षित रह सकते हैं. इस वायरस का खतरा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वालों को अधिक है. इन्हें बचाव के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

वायरस से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें. संक्रमित या लक्षण नजर आने वाले लोगों से हाथ मिलाने से बचें. अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर और साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और बाहर निकलते समय फेस मास्क का इस्तेमाल करें. इम्यूनिटी को मजबूत कर भी इस वायरस से बचे रह सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement