Advertisement

पैरों में नजर आते हैं High Uric Acid के लक्षण, तुरंत करें पहचान और जरूरी इलाज

High Uric Acid Ke Lakshan: यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ होता है जो जोड़ों में जमा हो जाता है जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आप इन लक्षणों से यूरिक एसिड बढ़ने का पता लगा सकते हैं.

Latest News
पैरों में नजर आते हैं High Uric Acid के लक्षण, तुरंत करें पहचान और जरूरी इलाज

High Uric Acid Signs

Add DNA as a Preferred Source

High Uric Acid Symptoms in Feet: शरीर प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने पर यूरिक एसिड बनता है. यूरिक एसिड पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन इसके सही से बाहर न निकलने पर या ज्यादा बनने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है. शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके कई लक्षण नजर आते हैं. पैरों में भी हाई यूरिक एसिड के लक्षण नजर आते हैं. आपको इनकी पहचान कर इलाज कराना चाहिए. वरना समस्या बढ़ जाने पर आपको और भी नुकसान हो सकता है.

पैरों में नजर आने वाले हाई यूरिक एसिड के लक्षण

पैरों में जलन
यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है तो इससे पैरों में जलन महसूस होने लगती है. इस स्थिति को गाउट कहते हैं. पैरों में लगातार जलन होना हाई यूरिक एसिड का संकेत है.

एड़ियों में दर्द
अगर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है तो इससे एड़ियों में तेज दर्द होने लगता है. आपको यह संकेत नजर आता है तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए.

पैरों पर सूजन
पैरों पर और आसपास सूजन होना भी हाई यूरिक एसिड का लक्षण होता है. पैरों पर सूजन होने से पैर मोटे दिखने लगते हैं और पैरों में दर्द और जलन होती है.

पैरों में चुभन
यूरिक एसिड की वजह से पैर का अंगूठा सूज सकता है. ऐसे में अंगूठे के आसपास काफी दर्द महसूस होने लगता है. आपको इस स्थिति को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

अंगूठे के पास दर्द
पैरों के अंगूठे के पास दर्द और सूजन महसूस होना भी हाई यूरिक एसिड का लक्षण होता है. रको ऐसी समस्या होती है तो इसे इग्नोर न करें और डॉक्टर से संपर्क करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement