Advertisement

Uric Acid के कारण बढ़ता है इन 4 बीमारियों का खतरा, बचने के लिए करें ये आसान उपाय

Uric Acid Disease: हाई यूरिक एसिड की समस्या मुख्य तौर पर जोडों के दर्द और सूजन का कारण बनती है. लेकिन इसके बढ़ने पर कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है. बचने के लिए आप इन आसान उपायों को अपना सकते हैं.

Latest News
Uric Acid के कारण बढ़ता है इन 4 बीमारियों का खतरा, बचने के लिए करें ये आसान उपाय

High Uric Acid

Add DNA as a Preferred Source

High Uric Acid Problem: यूरिक एसिड सभी की बॉडी में होता है इसे किडनी फिल्टर कर बाहर निकालती है. लेकिन इसका लेवल बढ़ जाना बीमारियों का कारण बन सकता है. हाई यूरिक एसिड के कारण जोड़ों, घुटनों में दर्द, एड़ी में दर्द और सूजन की समस्या होती है. इसके अलावा भी यूरिक एसिड लेवल का बढ़ना कई बीमारियों का कारण बन सकता है. यूरिक एसिड बढ़ने पर आप इन 4 बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. चलिए इनके बारे में और यूरिक एसिड कम करने के बारे में जानते हैं.

हाई यूरिक एसिड से होने वाली समस्याएं
किडनी स्टोन

यूरिक एसिड के फिल्टर न होने पर किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है. बता दें कि, यूरिक एसिड के क्रिस्टल पथरी का कारण बनते हैं. कई बार ये क्रिस्टल पेशाब के रास्ते जमा हो जाते हैं जो परेशानी का कारण बनते हैं.

गठिया

गठिया होने की संभावना हाई यूरिक एसिड के कारण काफी बढ़ जाती है. इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और लालिमा की समस्या देखने को मिलती है. जोड़ों में दर्द से चलने, उठने और बैठने में भी समस्या होती है. 


चाय की चुस्की से नसों में जमा हो रही ​गंदगी, हाई बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा


डायबिटीज

यूरिक एसिड के कारण इंसुलिन प्रभावित होता है. ऐसे में यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण बन सकता है. यह डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकता है.

हार्ट प्रॉब्लम

यूरिक एसिड लेवल बढ़ने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह नसों और धमनियों को नुकसान हो पहुंचाता है. ऐसे में दिल की सेहत के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है. इसके कारण हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

यूरिक एसिड कम करने के टिप्स

- हाई यूरिक एसिड को कम करने का सबसे आसान तरीका है कि अधिक से अधिक पानी पिएं. इससे यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते निकल जाता है.
- यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन के टूटने पर बनता है. ऐसे में बचने के लिए जरूरी है कि, डाइट से प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थ को आहार से निकाल दें.
- हाई फाइबर फूड, विटामिन सी से भरपूर चीजें, प्रोटीन फूड्स का सेवन करें. इसके अलावा नियमित व्यायाम करें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement