सेहत
High Sugar Impact On Body: डायबिटीज में शुगर लेवल का बढ़ना खतरनाक माना जाता है. इसका असर शरीर के कई अंगों पर भी पड़ता है. आइए जानें यह स्थिति कितनी खतरनाक है...
High Sugar Impact On Body: डायबिटीज की बीमारी इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही है, जिसके पीछे का बड़ा कारण है खराब खानपान और जीवनशैली की गलत आदतें. यह एक ऐसा रोग है, जो कई बीमारियों को अपने साथ लाता है. डायबिटीज में शुगर लेवल का बढ़ना खतरनाक माना जाता है. इसका असर शरीर के कई अंगों पर भी पड़ता है.
कई मामलों में यह स्थिति खतरनाक हो जाती है. इसलिए इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानें शरीर के किन अंगों पर होता है हाई शुगर लेवल का असर? यह कितना खतरनाक है...
डायबिटीज रोगियों में आंखों से संबंधित समस्याओं के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है, इस स्थिति में यह आंखों के पिछले हिस्से (रेटिना) की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है. इससे दीर्घकालिक रूप से धुंधला दिखाई देने और यहां तक कि अंधापन हो सकता है. इसलिए नियमित रूप से आंखों की जांच कराते रहने की सलाह दी जाती है.
धमनियों
यह धमनियों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचता है, जिसे डायबिटिक न्यूरोपैथी के तौर पर जाना जाता है. इस स्थिति में शरीर के अंगों में रक्त का सामान्य संचार बाधित होने लगती है और कोशिकाएं प्रभावित होने लगती है. इतना ही नहीं बढ़ा हुआ शुगर लेवल तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हार्ट की समस्या को बढ़ जाती है.
इसके अलावा किडनी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है, इससे ड्राई पैच, खुजली और कई बार चकत्ते होने लगते हैं. इससे फंगल इंफेक्शन और फोड़े जैसे बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकते हैं. ये इंफेक्शन जल्दी ठीक नहीं होते और त्वचा पर निशान छोड़ देते हैं. हाई ब्लड शुगर लेवल मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है, जिससे मसूड़ों की बीमारी, सूजन, मसूड़ों में संक्रमण और यहां तक कि दांतों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है.
हाई ब्लड शुगर के चलते ब्रेन फॉग, पेट में सूजन, मितली आना, गैस, कब्ज और दस्त की समस्या हो सकती है. हेल्त एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका नींद और पाचन पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को शुगर लेवल काबू में रखना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.