Advertisement

High Diabetes: बढ़ते डायबिटीज से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें, कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

डायबिटीज लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान में सुधार के साथ इन पांच फूड्स को शामिल कर लें. इसे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाएगा.

High Diabetes: बढ़ते डायबिटीज से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें, कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खराब खानपान और वर्कआउट न करने की वजह से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है. इसके हाई लेवल पर पहुंचते ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसी से डा​यबिटीज समेत कई और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसका हाई लेवल नसों से लेकर ब्लड सेल्स पर अटैक कर उन्हें काम करने में प्रभावित करता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक से लेकर ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है. इसमें व्यक्ति के विकलांग होने से लेकर जान तक चली जाती है.  

दिनभर ज्यादा उबासी आना इन 6 बीमारियों का हो सकता है संकेत, अनदेखा करने से बढ़ जाता है जान का खतरा

आंख के रेटिना को पहुंचाता है नुकसान

ब्लड शुगर का इलाज या बचाव नहीं करने पर यह घातक रूप ले लेता है. ब्लड शुगर शरीर की नसों के साथ ही आंखे के रेटिना को प्रभावित करता है. इससे अंधेपन का शिकार भी हो सकते हैं. साथ ही किडनी फैल कर सकता है. ब्लड शुगर को कुछ उपाय और नुस्खों से कंट्रोल कर इन सभी खतरों को टाला जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे  

Immunity Boost के साथ ही बालों को झड़ने से रोक देगा इस फल का जूस, 2 मिनट में हो जाएगा तैयार

ब्लड शुगर होने पर डाइट में करें बदलाव

ब्लड शुगर के पेशेंट्स को खान पान ​का खास ध्यान रखना चाहिए. अगर ब्लड शुगर हाई लेवल पर है तो तुरंत ही अपने खानपान में बदलाव कर लें. डाइट में जामुन से लेकर एवोकाडो, कीवी और सेब जैसे फलों को शामिल करें. 

सलाद में शामिल करें हरी पत्तेदार सब्जियां

ब्लड शुगर के पेशेंट्स को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए. यह बेहद फायदेमंद है. हरी पत्तेदार सब्जियों को सलाद में ले सकते हैं. इसकी वजह इन सब्जियों में फाइबर का भरपूर मात्रा में पाया जाना है. 

मेटाबॉलिज्म को कमजोर कर रहा खराब लाइफस्टाइल और खानपान, इस वजह से बढ़ रहा मोटापा

ज्यादा से ज्यादा नट्स को करें शामिल

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नट्स और चिया सीड्स को शामिल करें. यह दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होता है. ड्राई फ्रूट्स में मुख्य रूप से अखरोट, अंजीर, पिस्ता और काजू का सेवन करें. 

दिन की शुरुआत के साथ करें व्यायाम

डाइट के साथ ही मेंटल और फिजिकल हेल्थ को सही रखने के लिए हर दिन सुबह करीब आधे से एक घंटे व्यायाम करें. नियमित रूप से ऐसा करने पर हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो जाएगा.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement