Advertisement

High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है दर्द, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

Bad Cholesterol: नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर कई कई हिस्सों में दर्द हो सकता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण किन बॉडी पार्ट्स में दर्द होता है.

Latest News
High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है दर्द, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

High Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

High Cholesterol Symptoms: बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा हो जाता है. अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल के जमा होने से हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होती है. हाई कोलेस्ट्रॉल के कारणों नसों में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. ऐसे में शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं. इसके चलते शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने लगता है. चलिए आपको बताते हैं कि, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के किन हिस्सों में दर्द होता है.

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण इन बॉडी पार्ट्स में होता है दर्द

सीने में दर्द

हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का कारण बनता है. यह स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण सीने में दर्द महसूस हो सकता है.

बाजुओं में दर्द

नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर बाजुओं में भी दर्द हो सकता है. बैड कोलेस्ट्रॉल से पैरों और हाथों की ब्लड वेसेल्स संकरी हो जाती है जिससे ब्लड फ्लो धीमा होता है. इसकी वजह से बाजुओं में दर्द हो सकता है.

कम उम्र में चेहरे नजर आ रही झुर्रियां तो खाना शुरू करें ये Anti Aging Foods, यंग और हेल्दी रहेगी स्किन

जबड़ों में दर्द

आर्टरी में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण जबड़ों में दर्द हो सकता है. कोलेस्ट्रॉल के कारण जबड़ों का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दर्द हो सकता है.

पैरों में दर्द

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से पैरों में भी दर्द हो सकता है. पैरों में ब्लड फ्लो कम होने पर दर्द महसूस होता है. इसके अलावा सुन्नपन और झनझनाहट भी हो सकती है.

पीठ के निचले हिस्से में दर्द

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है. ऐसा रक्त प्रवाह के कम होने का कारण होता है. कोलेस्ट्रॉल से नसें सकंरी हो जाती है और ब्लड फ्लो कम होने से दर्द होता है.

(डिस्क्लेमर-ये खबर सामान्य जानकारी और रिपोर्ट्स पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement