सेहत
High Blood Pressure: आज हम आपको एक ऐसे खास ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाई बीपी को काबू में रखने में आपकी मदद कर सकती है.
खराब खानपान, जीवनशैली की गलत आदतें, तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण आजकल युवाओं में हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, खानपान में कुछ चीजों (Blood Pressure) को शामिल कर इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसे खास ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाई बीपी को काबू में रखने में आपकी मदद कर सकती है. दरअसल, हम बात कर रहे है नारियल पानी (Coconut water) के बारे में, जो गर्मियों के मौसम में खूब पसंद किया जाता है.
नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करता है और हाइड्रेट करता है. इतना ही नहीं यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर करता है और लिवर के काम काज को तेज करता है और ब्लैडर की सफाई में भी मददगार है. साथ ही यह बीपी को काबू में रखता है. ऐसे में अगर आप इन समस्यों से जूझ रहे हैं तो इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.
नारियल पानी धमनियों को साफ करने और खून के सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोटैशियम मूत्र के माध्यम से आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकालने में मदद करता है और इससे हाई बीपी को कम करने में मदद मिलती है.
शरीर में जब सोडियम बढ़ता है तो इससे दिल पर प्रेशर पड़ता है और बीपी की समस्या बढ़ती है. जब आप नारियल पानी पीते हैं तो शरीर से सोडियम को फ्लश ऑउट करने में मदद मिलती है और इससे शरीर में सोडियम लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है.
अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो रोजाना 1 गिलास नारियल पानी पिएं. हफ्ते में तीन दिन ही नारियल पानी पीने से फायदा होगा हालांकि अगर आप हाई बीपी की दवा ले रहे हैं तो नारियल पानी पीने से बचें. इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में चर्चा करे और इसके बाद ही इसका सेवन करें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.