सेहत
डायबिटीज में अगर ब्लड शुगर लगातार अनकंट्रोल रहे तो गैंग्रीन नामक बेहद गंभीर बीमारी का खतरा होता है. इस बीमारी में अंग काटने तक की नौबत आ जाती है.
डीएनए हिंदीः डायबिटीज ( Diabetes) ऐसे बीमारी है जो अगर अनियंत्रित रहे तो किडनी (Kidney) से लेकर हार्ट (Heart) तक को नुकसान पहुंचाती है. इतना ही नहीं ये एक बेहद खतरनाक बीमारी गैंग्रीन (Gangrene) का कारण भी बनती है. इस बीमारी में पैरों में सड़न होने लगती है और इंफेक्शन का खतरा पूरे शरीर में फैल सकता है. ब्लड शुगर ( Blood Sugar)vके कंट्रोल न रहने पर होने वाली इस बीमारी के बारे में चलिए आपको विस्तार से बताएं.
ब्लड शुगर के मरीजों के पैरों में अधिकतर ही आपने देखा होगा कि घाव, कट या स्किन बेहद पीली नजर आती है. वहीं उन्हें फोड़े-फुंसी की समस्या भी खूब होती है. ऐसा केवल ब्लड शुगर के बेहद अधिक होने पर ही होता है. पैरों में फंगल इंफेक्शन अगर लंबे समय तक रहे तो आपको इसे खतरे की घंटी मानकर सतर्क हो जाना चाहिए और शुगर को कंट्रोल करने का हर संभव प्रयास करना होगा.
यह भी पढ़ें: Diabetes Warning: ब्लड में इंसुलिन खत्म होने का पहचानें संकेत, डायबिटीज में हाई शुगर का है ये खतरनाक स्टेज
क्यों होती है पैरों में ही सबसे ज्यादा समस्या
इसके पीछे एक बड़ा कारण ये होता है कि जब भी शुगर का लेवल ब्लड में अधिक होता है तो बल्ड सर्कुलेशन भी खराब होता है और इसका पहला असर पैर पर होता है. पैर में लंब समय तक ब्लड के रुके रहने और सही सर्कुलेशन न होने से घाव, इंफेक्शन या फोड़े-फुंसी ज्यादा होने लगते हैं.
ब्लड सर्कुलेशन कम होने से कोई इंफेक्शन इसी कारण जल्दी सही नहीं हो पाता है और पैरों में गैंग्रीन जैसी बीमारी होती है.
क्या है ये गैंग्रीन
गैंग्रीन एक ऐसी बीमारी हैं जिसमें अंगों में ब्लड सर्कुलेशन न होने से सड़न पैदा होती है. प्रभावित हिस्से के टिश्यू सड़ जाते हैं और इससे इंफेक्शन पूरे शरीर में बढ़ने लगता है. इंफेक्शन रोकने के लिए ही जहां तक गैंग्रीन का प्रभाव होता है वहां तक अंग को काट दिया जाता है. क्योंकि ये पैर में ही होता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने पैर पर विशेष नजर बनाए रखनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Blood Sugar: अचानक शुगर कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डायबिटीज रोगी तुरंत आजमाएं ये टिप्स
गैंग्रीन होने से कैसे रोंकें
यह भी पढ़ें: Diabetes Remedy: रोज सुबह चबा लें ये 2 हरी पत्तियां, ब्लड शुगर ही नहीं, मीठे की तलब भी घटती जाएगी
इन आयुर्वेदिक गोलियों का करें सेवन
गैंगरीन को कंट्रोल करने के लिए बाबा रामदेव के अनुसार खाना खाने से पहले दो.दो गोली आरोग्य वटी और कायाकल्प वटी लें. खाना खाने के बाद कैशोर गुग्गुल लें. आप कायाकल्प क्वाथ का भी प्रयोग कर सकते हैं. गैंगरीन ज्यादा बढ़ने पर 1.2 ग्राम ताल सिंदूर का भी सेवन कर सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर