सेहत
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खानपान की वजह से होती है अगर इसको सही समय पर कंट्रोल ना किया जाए तो ये दिल, किडनी और ब्रेन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है.
High Blood Pressure Causes: आजकल गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती जा रही है. जब ब्लड प्रेशर लगातार 130 mmHg या उससे अधिक रहता है तो यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है. यह समस्या शरीर को खतरे में डाल देता है. हाई ब्लड प्रेशर को बुढ़ापे की समस्या माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं है इसका उम्र से कोई लेना देना नहीं है. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खराब खानपान की वजह से होती है. हाई बीपी को समय पर कंट्रोल ना किया जाए तो यह दिल, किडनी और ब्रेन पर बुरा असर करती है. हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी ब्रेन स्ट्रॉक की सबसे बड़ी वजह बनता है.
ब्लड प्रेशर लंबे समय तक हाई रहता है तो इसके लक्षण दिखने लगते हैं. छाती में दर्द, चक्कर आना, चेहरा लाल होना, सांस लेने में तकलीफ होना, कमजोरी महसूस होना, आंखों से धुंधला दिखाई देना, पेशाब में खून आना, थकान, टेंशन,दिल की धड़कन तेज होना,सिरदर्द, नाक से खून आने की भी समस्या हाई बीपी की वजह से हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि, हाई बीपी की समस्या किन कारणों से होती है.
ज्यादा नमक खाने के कारण
शरीर में नमक की अधिक मात्रा ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बनती है. वैसे शरीर को काम करने के लिए सोडियम की जरूरत पड़ती है. लेकिन नमक का ज्यादा सेवन खतरनाक साबित हो सकता है. इसीलिए एक्सपर्ट के हिसाब से हमें 1 दिन में 5 ग्राम तक ही नमक खाना चाहिए.
स्मोकिंग के कारण
स्मोकिंग करना शरीर के लिए नुकसानदायक है. स्मोकिंग करने से सेहत को नुकसान होता है इसके साथ ही किसी के स्मोकिंग करने के दौरान पास में खड़े होने से भी नुकसान होता है. स्मोकिंग की वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है. ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है,
मोटापा के कारण
हाई बीपी की समस्या पमोटापे की वजह से हो सकती है. मोटापे की वजह से ब्लड शुगर की भी समस्या होती है. इसीलिए इनसे बचने के लिए डाइट को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. वजन बढ़ाने वाले फूड्स खाने से बचना चाहिए. एक्सरसाइज कर वजन को काबू में रखना चाहिए.
हाई ब्लड शुगर के कारण
जिस किसी को भी डायबिटीज है, उन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा चार गुना तक बढ़ जाता है. हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने का काम करता है. वैसे एक रिसर्च के दौरान पता चला है कि डायबिटीज के मरीज में दो-तिहाई वयस्कों का हाई बीपी की समस्या का सामना भी करना पड़ता है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.