Advertisement

Herbs For Uric Acid: जोड़ों में जमा यूरिक एसिड खींचकर बाहर निकाल देंगे ये देसी हर्ब्स, गठिया दर्द से मिलेगा राहत

Herbs For Uric Acid: आज हम आपको 3 ऐसे हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं जो शरीर से यूरिक एसिड को खींचकर बाहर निकाल सकते हैं और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं. 

Latest News
Herbs For Uric Acid: जोड़ों में जमा यूरिक एसिड खींचकर बाहर निकाल देंगे ये देसी हर्ब्स, गठिया दर्द से मिलेगा राहत

Herbs For Uric Acid

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बदलती जीवनशैली के कारण आजकल लोग न तो समय पर सोते हैं और न समय पर खाते हैं और ना ही कोई व्यायाम करते हैं. इसकी वजह से आजकल 30-40 साल की उम्र में ही लोगों को गंभीर बीमारियां जकड़ रही हैं. यूरिक एसिड का बढ़ना भी इन्हीं में से एक ऐसी ही बीमारी है, जो गलत (Herbs For Uric Acid) खानपान और जीवनशैली की वजह से पनपती है. बता दें कि पैरों की अंगुलियों या फिर पैर के अंगूठे में दर्द और सूजन है या फिर एड़ियों और घुटनों के दर्द (Herbs To Lower Uric Acid) से परेशान हैं, तो यह शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने का संकेत हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसे हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं जो शरीर से यूरिक एसिड को खींचकर बाहर निकाल सकते हैं और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं. 

मकोए का करें इस्तेमाल

बता दें कि मकोए एक ऐसा पौधा है, जिसपर हरे रंग के फल लगते हैं और पकने पर पीले या नारंगी रंग के हो जाते हैं. मकोए के फल और पत्तियों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. ऐसे में जब भी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो मकोए खाना चाहिए. बता दें कि मकोए की पत्तियों का रस निकालकर पीने से या फिर इसके फलों की सब्ज़ी खाने से बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सकता है. इसके अलावा मकोए के सेवन से शरीर के अंगों में होने वाली सूजन व गठिया जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. 

व्हाइट डिस्चार्ज, पीरियड के दर्द-ऐंठन से निजात दिलाता है इस पेड़ की छाल, ऐसे करें इस्तेमाल

पत्थरचट्टा या पुनर्नवा भी है फायदेमंद

पत्थरचट्टा या पुनर्नवा एक पौधा है जो चट्टानों से निकलता है और आयुर्वेद के अनुसार इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. बता दें कि पत्थरचट्टा की पत्तियों को उबालकर पानी बनाकर पीने से या फिर पत्तियों को पकाकर खाने से शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सकता है. यही वजह है कि पत्थरचट्टा को मैजिक लीफ भी कहते हैं. क्योंकि ये कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.

ये डिटॉक्स ड्रिंक लिवर में जमा सारी गंदगी कर देगा बाहर, शरीर की अंदर से हो जाएगी सफाई

गोखरू का सेवन है फायदेमंद

बता दें कि गोखरू का फल शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है और इसके ताजे या 1 साल तक के पुराने फलों को इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए इन फलों को कुचलकर पानी में डाल दें और 1-2 दिन बाद इस पानी को पी लें. दरअसल गोखरू के फलों का यह पानी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार है.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement