Advertisement

इन सुपर हर्ब्स में छिपा है Diabetes का इलाज, Sugar Patient बना लें डाइट का हिस्सा

Super Herbs For Diabetes: आयुर्वेद में कई ऐसे सुपर हर्ब्स और जड़ी-बूटियों के बारे में जिक्र मिलता है, जो डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें...

Latest News
इन सुपर हर्ब्स में छिपा है Diabetes का इलाज, Sugar Patient बना लें डाइट का हिस्सा

Herbs For Diabetes

Add DNA as a Preferred Source

आजकल भारत समेत दुनियाभर में लोग तेजी से डायबिटीज (Diabetes) के शिकार हो रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब शरीर में इंसुलिन (Insulin) का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाता है तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जिससे लोग डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं. डायबिटीज (Diabetes Remedy) एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है. इसे केवल खानपान और जीवनशैली में सुधार कर कंट्रोल में रखा जा सकता है. 

आयुर्वेद में कई ऐसे हर्ब्स या जड़ी-बूटियों के बारे में जिक्र मिलता है, जो डायबिटीज (Super Herbs For Diabetes) के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इन सुपर हर्ब्स को डाइट का हिस्सा जरूर बना लें... 

करेला
डायबिटीज को कंट्रोल में रखने का असरदार इलाज है करेला. बता दें कि करेले में एक विशेष प्रकार का ग्लाइकोसाइड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है. आप इसका सेवन जूस बनाकर कर सकते हैं. इसके लिए ताजे करेले लेकर उसका जूस निकाल लें और फिर सुबह खाने से पहले इसका सेवन करें. 


यह भी पढ़ें: इन बीमारियों का रामबाण इलाज है काली मिर्च, बस जान लें सेवन का सही तरीका 


मेथी
डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, इसके नियमित सेवन से इंसुलिन में सुधार होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. इसके सेवन के लिए मेथी के बीज लें और फिर रात को एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद अगली सुबह इसे खाली पेट खाएं. 

जामुन
इसके अलावा जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और आप फल के साथ इसके बीजों का भी सेवन कर सकते हैं. इसके लिए इन बीजों को अच्छे से सुखाकर ग्राइन्डर में पीसकर रख लें और फिर चिकित्सक से सलाह लेकर इसे डाइट में शामिल करें. 


यह भी पढ़ें: जीभ पर दिखने वाले ये 7 लक्षण बताते हैं शरीर में पनप रही है गंभीर बीमारी, न करें अनदेखा


आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवले के सेवन से इंसुलिन को सुधारा जा सकता है, इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है. बता दें कि सुबह के समय आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसके लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement