सेहत
Heatwave: भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण तबीयत खराब हो जाती है. हीटवेव के कारण माइग्रेन अटैक का खतरा भी रहता है. माइग्रेन ट्रिगर होने से बचने के लिए इन उपायों को अपनाएं.
Heatwave Cause Migraine Attacks: दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण हीटवेव चल रही है .हीटवेव के कारण तबीयत खराब हो सकती है. माइग्रेन के मरीजों के लिए हीटवेव खतरनाक साबित होती है. हीटवेव के कारण माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. माइग्रेन की वजह से सिर में गंभीर दर्द होता है. आइये आपको बताते हैं कि, कैसे हीटवेव से माइग्रेन ट्रिगर होता है.
हीटवेव के चलते गर्मी और पसीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. शरीर में पानी की कमी होने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. तापमान में वृद्धि होने पर गर्मी और धूप की वजह से सिरदर्द, चक्कर आने और कमजोरी की समस्या भी हो सकती है. धूप और गर्मी से सिर की नसें सिकुड़ती है जो माइग्रेन अटैक का कारण बन सकती हैं.
हाइड्रेट रहें
पानी की कमी के कारण तबीयत खराब हो सकती है. हाइड्रेट रहने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, और फलों का रस आदि का सेवन करें.
ठंडा वातावरण
गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए अधिक गर्मी में जाने से बचें दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें. घर में एसी और पंखे का इस्तेमाल करें. अगर बाहर जाना पड़ रहा है तो धूप का चश्मा, टोपी, और हल्के कपड़े पहनकर निकलें.
हेल्दी डाइट
ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें. आप मीठे, तले हुए और जंक फूड का सेवन कम करें. हेल्दी डाइट लेने से सेहत भी अच्छी रहती है.
स्ट्रेस कम करें
माइग्रेन की समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि आप स्ट्रेस को मैनेज करें. योग, एक्सरसाइज और ध्यान लगाकर स्ट्रेस को कम कर सकते हैं. ऐसा कर आपहीटवेव के दौरान माइग्रेन ट्रिगर होने का खतरा कम कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.