Advertisement

Acidity: चाय-कॉफी पीते ही पेट में बनती है गैस, एस‍िड‍िटी से राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Tea And Coffee: लोगों के दिन की शुरुआत अक्सर चाय और कॉफी के साथ होती है. लेकिन कई लोगों को चाय-कॉफी पीते ही एस‍िड‍िटी होने लगती है. इस समस्या को आप इन उपायों से दूर कर सकते हैं.

Latest News
Acidity: चाय-कॉफी पीते ही पेट में बनती है गैस, एस‍िड‍िटी से राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Acidity Remedy

Add DNA as a Preferred Source

Acidity Relief Remedies: चाय-कॉफी में कैफीन और टैनिन पदार्थ होते हैं जो पेट में एसिड की मात्रा बढ़ाते हैं. इसकी वजह से कई बार चाय-कॉफी पीते ही तुरंत पेट में जलन, गैस और अपच और एसिडिटी होती है. अगर आप चाय-कॉफी पीते ही एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो इन घरेलू उपायों (Relief Heartburn) को अपना सकते हैं. चलिए आपको एसिडिटी (Heartburn Problem) दूर करने के इन घरेलू कारगर उपायों के बारे में बताते हैं.

एसिडिटी की समस्या दूर करने के लिए उपाय (Remedies to Get Rid of Heartburn)
एलोवेरा जूस

पेट को ठंडा रखने और जलन को शांत करने के लिए एलोवेरा का जूस पीना चाहिए. खाली पेट आधा कप एलोवेरा जूस पीने से पेट और पाचन अच्छा होता है.

नारियल पानी

पेट की समस्याओं से जूझते रहते हैं तो नारियल पानी पीना चाहिए. नारियल पानी पीने से पीएच स्तर को संतुलित कर सकते हैं. यह पेट की जलन को कम करता है.


पेट से लेकर दिल तक के लिए फायदेमंद है ये एक चीज, नाश्ते में खाने से मिलेंगे कई फायदे


गुड़ और अजवाइन

आप गुड़ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं. अजवाइन गैस और अपच को कम करने में मददगार होती है. एक छोटे से टुकड़े गुण के साथ आधा चम्मच अजवाइन खाएं. इससे पाचन अच्छा रहता है और एसिडिटी नहीं होती है.

तुलसी और पुदीना

तुलसी और पुदीना दोनों ही ठंडक प्रदान करते हैं. तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट और पाचन के लिए अच्छे होते हैं. एसिडिटी से राहत के लिए तुलसी और पुदीना के पत्ते चबाएं.

ठंडा दूध

एसिडिटी से राहत के लिए आपको ठंडा दूध पीना चाहिए. ठंडा दूध पीने से पेट में एसिड के उत्पादन को कम कर सकते हैं. अगर आपको लैक्टोज इनटॉलरेंस है तो दूध का सेवन करने से बचना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement