Advertisement

Heart health: भूलकर भी न पीएं ऐसा मिल्‍कशेक, 4 घंटे के अंदर पैदा हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

खानपान (Diet) का सीधा संबंध हमारी सेहत से सीधे जुड़ा होता है. किसी भी चीज को खाने या पीने से पहले उसके फायदे ही नहीं, नुकसान (Side Effects) के बारे में भी पता होना चाहिए. यहां आपको हम आज ऐसे मिल्‍कशेक (Milkshake) के बारे में बता रहे हैं जो आपके हार्ट अटैक (Heart Attack) का कारण बन सकता है. वह भी मात्र 4 घंंटे के अंदर.

Latest News
Heart health: भूलकर भी न पीएं ऐसा मिल्‍कशेक, 4 घंटे के अंदर पैदा हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

इस तरह के मिल्‍कशेक से होता है हार्ट अटैक का खतरा ज्‍यादा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है कि हम अपनी ब्लड वेसल्स को स्वस्थ बनाए रखें. इससे ब्लड क्लॉट नहीं बनेगा और दिल सेहतमंद बना रहेगा. एक रिसर्च में पाया गया है कि एक खास तरह का ड्रिंक केवल चार घंटे के भीतर ब्लड वेसल्स को सख्त बना सकता है. 

लैबोरेटरी इन्वेस्टिगेशन जर्नल में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक हाई फैट से भरा मिल्कशेक का केवल सिंगल डोज भी बहुत खतरनाक है. इस मिल्कशेक में दूध के अलावा फेंटी हुई मलाई और आइसक्रीम होती है. इससे ब्लड वेसल्स सख्त हो जाती हैं और हमारा इम्युन सिस्टम किसी इंफेक्शन के दौरान होने जैसी प्रतिक्रिया करता है. 

यह भी पढ़ें: Type 3 Diabetes: ब्रेन से जुड़ी है टाइप 3 डायबिटीज, जानिए इसके खतरे 

हाई फैट ड्रिंक से क्या होता है
हाई फैट ड्रिंक से खून में ऑक्सीजन ले जाने वाले रेड ब्लड सेल का आकार बदल जाता है. वे छोटे हो जाते हैं. ये बहुत तेजी से होता है. इसके बाद सेल और ब्लड, दोनों में ही माइलोपेरोजिडेज (myeloperoxidase)  या एमपीओ, जो कि व्हाइट ब्लड सेल में पाया जाने वाला एक खास तरह का एंजाइम होता है, उसकी मात्रा खून में बढ़ जाती है और इससे ब्लड वेसल्स सख्त हो जाती हैं. इस वजह से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने लगता है. 

यह भी पढ़ें:  पानी में भीगा कर खाएं इस फूल और मसाले के बीज, कोलेस्ट्रॉल और फैट दोनों होगा कम

हार्ट अटैक में क्या होता है 

  • सीने में दबाव, कड़ा पन या निचोड़ने जैसा दर्द महसूस होता है. 
  • ऐसा महसूस होता है कि ये दर्द हाथों की तरफ बढ़ रहा हो. 
  • दर्द खासतौर पर बाएं हाथ, जबड़े, गर्दन, पीठ और पेट की तरफ बढ़ता महसूस होता है. 
  • खांसी और सांस लेने पर घरघराहट की आवाज आती है. 
  • चक्कर आने जैसा महसूस होता है. 
  • पसीना खूब आने लगता है. सांस फूलने लगती है.
  • घबराहट बढ़ जाती है. उलटी भी होती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement