Advertisement

पुरुषों में सुबह उठते ही दिखता है Heart Blockage का ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज 

पुरुषों में हार्ट में ब्लॉकेज का एक लक्षण सुबह-सुबह देखने को मिलता है, यह लक्षण है 'मॉर्निंग इरेक्शन' या 'मॉर्निंग वुड'. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Latest News
पुरुषों में सुबह उठते ही दिखता है Heart Blockage का ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज 

Heart Disease Symptoms In Men

Add DNA as a Preferred Source

हार्ट में ब्लॉकेज (Heart Blockage) या दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा पिछले कुछ सालों में लोगों में तेजी से बढ़ रहा है. बड़े ही नहीं, बल्कि कम उम्र के युवा भी दिल की गंभीर बीमारियों (Heart Disease) की चपेट में आ रहे हैं. आमतौर पर जब भी हमारे शरीर में कोई बीमारी पनपती है तो इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. पुरुषों में हार्ट में ब्लॉकेज (Heart Blockage Symptoms In Men) का ऐसा ही एक लक्षण सुबह-सुबह देखने को मिलता है. यह लक्षण है 'मॉर्निंग इरेक्शन' या 'मॉर्निंग वुड' (Morning Wood Or Morning Erection) जो न केवल सेक्सुअल हेल्थ का प्रतीक है, बल्कि इसका दिल की सेहत से भी गहरा संबंध है.

क्या कहती है स्टडी? 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर सुबह के समय यह सामान्य शारीरिक प्रक्रिया बार-बार गायब हो रही है, तो यह हार्ट ब्लॉकेज जैसी गंभीर समस्या का एक संकेत हो सकता है. दरअसल,  Nocturnal Penile Tumescence (NPT) या मॉर्निंग इरेक्शन, पुरुषों की नींद के दौरान खासकर रैपिड आई मूवमेंट स्टेज में होता है और यह शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्राव और पेनाइल टिश्यू में ब्लड फ्लो के बढ़ने के कारण होता है. 

यह भी पढ़ें: World AIDS Day 2024: हर किसी को पता होनी चाहिए AIDS से जुड़ी ये 5 जरूरी बातें

ऐसे में अगर मॉर्निंग इरेक्शन अचानक से कम या गायब हो जाए, तो यह ब्लड फ्लो, हार्मोन लेवल या नर्व फंक्शन में समस्या का संकेत हो सकता है. शोध के मुताबिक जिस तरह कोरोनरी नसों में प्लाक बनने से खून के फ्लो में रुकावट पैदा होती है, वही समस्या पेनाइल नसों में भी हो सकती है. हालांकि पेनाइल धमनियां कोरोनरी धमनियों से छोटी होती हैं, इसलिए इनके ब्लॉकेज के संकेत या लक्षण पहले दिखते हैं.

टेस्टोस्टेरोन और हार्ट डिजीज 
ऐसी स्थिति में अगर आपको लगातार मॉर्निंग इरेक्शन नहीं हो रहा है तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी धमनियों में ब्लॉकेज या खून के फ्लो की समस्या है. इसके अलावा मॉर्निंग इरेक्शन में कमी का एक कारण कम टेस्टोस्टेरोन स्तर भी हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिरता है, साथ ही डायबिटीज या दिल से जुड़ी समस्याएं इसे और कम कर सकती हैं. इतना ही नहीं कम टेस्टोस्टेरोन का संबंध कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) और मेटाबॉलिक समस्याओं से भी है.

ऐसी स्थिति पर दें खास ध्यान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कभी-कभार मॉर्निंग इरेक्शन न हो तो यह कोई चिंता की बात नहीं है. हालांकि लगातार ऐसा होना और साथ में छाती में दर्द, थकान या सांस फूलने जैसे लक्षण महसूस हो तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें. क्योंकि यह हार्ट ब्लॉकेज का शुरुआती संकेत हो सकता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement