आजकल जिम में वर्कआउट करने वाले युवाओं में हार्ट अटैक के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में यह समस्या गंभीर चिंता का विषय बन गई है. आइए यहां जानते हैं कि वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक किन कारणों से आता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.
Heart attack risk factors
आजकल जिम में वर्कआउट या एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर दूसरा या तीसरा युवा इस समस्या का शिकार हो रहा है. यह घटना स्वस्थ लाइफस्टाइल के प्रति उत्साही लोगों में डर और भ्रम पैदा कर रही है. ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर फिटनेस सेंटर में होने वाली जीवन बचाने वाली एक्सरसाइज जानलेवा क्यों साबित हो रही है? ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के क्या कारण हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.
वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के प्रमुख कारण
- पहले से मौजूद दिल की समस्याएं
- असंतुलित लाइफस्टाइल और सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल
- अपर्याप्त नींद और तनाव में रहना
- जरूरत से ज्यादा व्यायाम करना
- गलत तरीके से वर्कआउट
- डिहाइड्रेशन
हार्ट अटैक से बचने के उपाय
- अगर आप दिल के मरीज हैं, तो आपको वर्कआउट करने से पहले स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए.लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी और ब्लड प्रेशर की जांच से दिल के जोखिमों का पता लगाने में मदद मिल सकती है.
- अगर आप वर्कआउट शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले कुछ मिनट वार्मअप करें. इससे शरीर को रूटीन में ढलने में मदद मिलती है. इसी तरह, रात को वर्कआउट खत्म करने के बाद 10 मिनट कूल-डाउन करें. इस से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है.
- वर्कआउट करते समय किसी विशेषज्ञ या ट्रेनर की देखरेख में ही व्यायाम करें ताकि आप सही तकनीक का इस्तेमाल कर सकें. गलत तरीके से वजन उठाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है.
यह भी पढ़ें:क्या आपको आती है बहुत ज्यादा नींद? हो सकता है इन बीमारियों का शुरुआती संकेत
- अगर आपको वर्कआउट करते समय सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना या बाएं हाथ में दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत वर्कआउट करना बंद कर दें. ये लक्षण अक्सर हार्ट अटैक से जुड़े हो सकते हैं. ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करने की गलती न करें.
- हार्ट अटैक से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं. अपने रूटीन में संतुलित आहार को शामिल करें. हर रोज पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें और जितना कोशिश हो सकें तनाव से दूर रहें. ये चीजें हृदय को स्वस्थ रखने के लिए मदद करती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)