सेहत
Side Effects Of Eating Too Much Salt: खाने का स्वाद नमक के बिना बिल्कुल बेकार होता है. नमक के बगैर किसी पकवान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. लेकिन इसका सेवन भी लिमिट में करना चाहिए. ज्यादा नमक खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है.
Excessive Salt Side Effects: नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. कई रिसर्च में पाया गया है कि, नमक का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है जिसके कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है. नमक का अधिक सेवन दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी खराब होने का कारण बन सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, एक व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम तक यानी एक चम्मच नमक खाना चाहिए. लेकिन भारत में एक व्यक्ति औसतन 10-12 ग्राम नमक खाता है.
लगातार नमक का अधिक मात्रा में सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है. ज्यादा नमक खाने के कारण धीरे-धीरे दिल और नसों को नुकसान होता है. जिसके चलते हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है.
अधिक नमक खाने से किडनी पर दबाव पड़ता है जिससे किडनी की फंक्शनिंग खराब होती है ऐसे में किडनी के डैमेज होने का खतरा रहता है. इसलिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें.
नसों में चिपके जिद्दी कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन आदतों में करें बदलाव
नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण ब्लड को पंप करने में मेहनत लगती है. जो दिल की नसों को कमजोर करता है. ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.
ज्यादा नमक खाने से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. नमक में सोडियम होता है. सोडियम को शरीर से बाहर निकालने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकता है.
नमक में सोडियम होता है जो कैल्शियम को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. नमक शरीर से पानी को बाहर निकालने का काम भी करता है ऐसे में हड्डियों का घनत्व और मजबूती कम हो जाती हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.